रामपुर: गलत इंजेक्शन लगाने से व्यक्ति की मौत, शिकायत करने पहुंचे परिजनों से थाना प्रभारी ने की मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा इलाके में स्थित मंजारा गांव में कथित रूप से गलत इंजेक्शन देने के कारण एक मरीज की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।
मामले को लेकर रामपुर जिलाधिकारी अंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर लेकर इस मामले की जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैंने कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं।
प्रदर्शन के दौरान मृतक के भाई अनिल कुमार ने कहा कि मेरे भाई को खांसी थी। वो दवाई लेने के लिए डॉ. जावेद के पास गया था। जावेद को उनके एक लाख रुपए लौटाने थे। उसने मेरे भाई को जहरीला इंजेक्शन लगाया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। जब हम न्याय की मांग करने थाने पहुचे तो थाना प्रभारी ने हमारे साथ मारपीट की।
My brother had cough & he went to Dr. Javed, who owed my brother Rs 1 lakh. This doctor gave some poisonous injection to my brother, after which he died. When we went to police station demanding action, we were beaten up by station in-charge: Anil Kumar, Brother of deceased https://t.co/8IJa2HZwaq pic.twitter.com/T3tCroCsCD
— ANI UP (@ANINewsUP) November 5, 2020