{"_id":"5e5b30f98ebc3ec75d3e276a","slug":"rampur-new-sp-shagun-gautam-santosh-kumar-mishra-transferred-to-prayagraj-phq","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाए गए रामपुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, शगुन गौतम होंगे नए एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटाए गए रामपुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, शगुन गौतम होंगे नए एसपी
Sun, 01 Mar 2020 09:20 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 01 Mar 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
शगुन गौतम
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा को शनिवार देर रात स्थानांतरित कर दिया गया। उनकी जगह शगुन गौतम को रामपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। संतोष कुमार मिश्रा के खिलाफ आजम खां पर दर्ज मुकदमों में पुलिस रिपोर्ट नहीं भेजे जाने की शिकायत थी।
विज्ञापन
शनिवार को कोर्ट में आजम खां से पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों की मुलाकात कराए जाने के मामले में संज्ञान लेते हुए सरकार ने उनका स्थानांतरण कर दिया है। संतोष कुमार मिश्रा को प्रयागराज पुलिस मुख्यालय के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नए एसपी शगुन गौतम इससे पहले रामपुर में ट्रेनी आईपीएस के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
बीते जनवरी महीने में ही अजयपाल शर्मा की जगह संतोष कुमार मिश्रा को रामपुर भेजा गया था और अब उनका तबादला हो गया है। शगुन गौतम इससे पहले बतौर पुलिस अधीक्षक, प्रयागराज पुलिस मुख्यालय कार्यरत थे।
विज्ञापन
उनके अलावा पुलिस अधीक्षक संबद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक मनोज कुमार सोनकर को प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी), छठी बटालियन का सेनानायक नियुक्त किया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक एटीसी सीतापुर सूर्यकांत त्रिपाठी का तबादला पीएसी मेरठ, 44वीं बटालियन के सेनानायक पद पर कर दिया गया है।