{"_id":"6003200b8ebc3e30b77788ac","slug":"rampur-mp-azam-khan-gets-relief-bail-granted-in-three-cases-of-dungarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सांसद आजम खां को बड़ी राहत, डूंगरपुर के तीन अन्य मुकदमों में मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सांसद आजम खां को बड़ी राहत, डूंगरपुर के तीन अन्य मुकदमों में मिली जमानत
Sat, 16 Jan 2021 10:49 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
डूंगरपुर प्रकरण के तीन और मुकदमों में सांसद आजम खां को जमानत मिल गई है। इस मामले के पांच मुकदमों में उनको 13 जनवरी को जमानत मिली थी। पुलिस ने डूंगरपुर प्रकरण के 11 मुकदमों में उनका नाम विवेचना के दौरान षड़यंत्र रचने के आरोप में शामिल कर लिया था।
विज्ञापन
डूंगरपुर प्रकरण में आजम खां के समर्थकों के खिलाफ गंज थाने में 11 मुकदमे दर्ज हुए थे। इन मुकदमों में आजम खां नामजद नहीं थे। विवेचना में पुलिस ने इन मुकदमों में उनका नाम शामिल कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने उनको आईपीसी की धारा 120-बी का आरोपी बनाया था। इस मामले के पांच मुकदमों में आजम खां को 13 दिसंबर को जमानत मिल गई थी। तीन अन्य मामलों में उनके अधिवक्ता ने एमपी/एमएलए कोर्ट में जमानत की याचिका लगाई थी जिस पर शनिवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन