{"_id":"65ad879a62973599b20f5354","slug":"ramotsav-police-will-keep-a-close-watch-on-sensitive-places-of-the-city-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-328646-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामोत्सव : शहर के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामोत्सव : शहर के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर
विज्ञापन
मुरादाबाद। अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले की पुलिस आसमान और जमीन से निगरानी करेगी। शहर के 35 स्थान चेकिंग के लिए स्थान तय किए गए हैं। ड्रोन से निगरानी होगी और पुलिस वाहनों से पेट्रोलिंग करेगी। इसके अलावा खुफिया के जवानों को भी अलर्ट किया गया है।
एसएसपी के निर्देश पर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त बनाने के लिए एक खाका तैयार किया गया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक नगर और ग्रामीण को सुरक्षा में सावधानी बरतने के लिए एसएसपी ने टिप्स दिए हैं। मंदिरों और भंडारों पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी। शहर के सिविल लाइंस सहित अन्य थानों को भी सजाया गया है। इसके अलावा जेल, पुलिस लाइन और पुलिस लाइन के मंदिर को भी सजाया जा रहा है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि महानगर में 35 स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जाएगी। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड से रोडवेज बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और बाजारों में चेकिंग कराई गई है। थानों और बाजारों में पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पीएसी जवानों की एक कंपनी भी तैनात की गई है।
पुलिस लाइन में भी दस क्यूआरटी टीम बनाई गई हैं। इसके अलावा दो-दो क्यूआरटी प्रत्येक थाने पर बनाई गई हैं।
सीसीटीवी से निगरानी
शहर से लेकर देहात तक पुलिस सीसीटीवी पर भी अलर्ट है। थाना प्रभारी और सीओ अपने अपने क्षेत्र में पुलिस फोर्स के साथ गश्त कर रहे हैं। इसके अलावा होटल, धर्मशाला, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थल और मंदिर के आस पास चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।