{"_id":"66f736a99f4d16163300c284","slug":"ramlila-grounds-and-temples-will-be-beautified-with-rs-35-crore-moradabad-news-c-284-1-smbd1016-126531-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: साढ़े तीन करोड़ से होगा रामलीला मैदान और मंदिरों का साैंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: साढ़े तीन करोड़ से होगा रामलीला मैदान और मंदिरों का साैंदर्यीकरण
विज्ञापन
अमरोहा।
वंदन योजना के तहत हसनपुर का रामलीला मैदान और सैदनगली के शिव मंदिर समेत तीन मंदिरों का सौंदर्यीकरण कराने के साढ़े तीन करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। धनराशि स्वीकृत होने के बाद निर्माण और अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाएंगे।
बता दें कि गत वर्ष भी हसनपुर के रामलीला मैदान स्थल के विस्तार का प्रस्ताव पास हुआ था, लेकिन बजट नहीं मिल पाया था। इस वर्ष बजट मिलने की पूरी संभावना है। यहां की रामलीला आसपास के क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है। लेकिन, मैदान और स्थल का अभी उस स्तर का नहीं बन सका है। लगातार स्थानीय लोगों की ओर से पालिका से मांग की जाती रही है। पिछले वर्ष पालिका की ओर से वंदन योजना के तहत इसके विस्तार के लिए प्रस्ताव बनाया गया, लेकिन बजट नहीं मिला। इस बार फिर से नगर पालिका द्वारा रामलीला मैदान का सौंदर्यीकरण कराने के लिए करीब डेढ़ करोड़ का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन में भेजा गया है।
उधर, सैदनगली नगर पंचायत में स्थित बाधाजी मंदिर, चामुंडा मंदिर और इंकौदा के शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण कराने के लिए भी दो करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव पास होने और बजट जारी होने पर कार्य शुरू कराया जा सकेगा। सौंदर्यीकरण के साथ-साथ मंदिरों का विस्तार भी किया जाएगा। ताकि श्रद्धालुओं को उसका लाभ मिल सके। सैदनगली नगर पंचायत के ईओ शलिल भारद्वाज का कहना है कि तीनों मंदिरों के विस्तार के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही बजट पास हो जाएगा।