फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ramganga water level increas

लगातार बारिश से रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
ramganga water level increas
मुरादाबाद। पहाड़ों पर लगातार बारिश का असर रामगंगा नदी के जलस्तर में इजाफा के रूप में नजर आया है। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक रामगंगा रेलवे पुल पर 18 अगस्त को 187.990 मीटर जलस्तर देखा गया था। 19 अगस्त यानी सोमवार को जलस्तर बढ़कर 188.550 मीटर पर पहुंच गया है। रामगंगा नदी में खतरे का निशान 190.6 मीटर पर है। वर्तमान में करीब दो मीटर नीचे रामगंगा नदी बह रही है। रामगंगा नदी के किनारे बसे हुए गांव में बढ़ते जलस्तर से दहशत है। अहम यह है कि बिजनौर जिले की उन नदियों का जलस्तर भी भी लगातार बढ़ रहा है जो रामगंगा में गिर रहीं हैं।
विज्ञापन

दरअसल, रामगंगा नदी के किनारे गन्ना और धान की फसल लहलहा रही है। यह पूरा क्षेत्र डूब एरिया है। अब नदी में पानी बढ़ने के बाद कटान से इसी फसल को नुकसान होता है। पिछले दिनों किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रशासकीय अधिकारियों से मिलकर नदी के किनारे बालू की बोरियों से रोक बनाने की आग्रह किया था। मौसम विभाग द्वारा बारिश की भविष्यवाणी के बीच रामगंगा नदी का जलस्तर अभी और बढ़ने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

गागन के जलस्तर में मामूली बढ़ोत्तरी
यही स्थिति गागन नदी पर भी है। आंकड़ों के मुताबिक रविवार को जलस्तर 189.20 मीटर नोट था। सोमवार को जलस्तर में मामूली बढ़ 189.25 मीटर की हुई है। चौबीस घंटों में 8.8 मिमी बारिश हुई है। कालागढ़ बांध 345.250 मीटर जलस्तर है, जबकि खतरा 365.300 मीटर पर होता है। हरेवली बैराज 230.250 मीटर खतरे का निशान है, मौजूदा समय में 226.10 मीटर पर जलस्तर है। सोमवार को 608 क्यूसैक पानी बैराज से छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रहा खो का जलस्तर
बिजनौर में खो नदी जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। यह नदी रामगंगा में गिरती है। पहाड़ों से हो रही बारिश का असर इन नदियों मेें आया है। ये नदियां भी रामगंगा का जलस्तर लगातार बढ़ा रही हैं।
पूछते रहे कि पानी तो नहीं छोड़ा जाएगा
नदी में बाढ़ आने की आशंका के साथ प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोग मोबाइल और मेसेज के जरिए कालागढ़ बांध से पानी छोड़े जाने की बात पता करते रहे। विभाग के मुताबिक मौजूदा समय के हालात के मुताबिक अभी बारिश का पानी छोड़े जाने में वक्त है।

वर्जन
बारिश होने से रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है। खतरे के निशान से जलस्तर दो मीटर नीचे हैं। जलस्तर पर विभाग निगाह बनाए हुए हैं। - मनोज कुमार सिंह, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed