फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ramganga's water level rises, three meters below the danger mark, alert issued

रामगंगा का जलस्तर बढ़ा , खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे, अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ramganga's water level rises, three meters below the danger mark, alert issued
जिगर कालोनी के पीछे लकडी के पुल से चारा लेकर पार होती महिला रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा।
मुरादाबाद। दो दिन से हो रही बारिश से रामगंगा का जलस्तर भी बढ़ गया है। शनिवार को यह खतरे के निशान से तीन मीटर दूर रह गया है। रविवार को भी बारिश की संभावना है, इसलिए तहसील प्रशासन ने लेखपालों को तटवर्ती गांवों में भेजकर ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। करीब 45 गांव रामंगगा नदी किनारे स्थित हैं।
विज्ञापन

रामगंगा नदी का खतरे का निशान समुद्र तल से 190.60 मीटर ऊपर है। दो दिन से हो रही बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रामगंगा का जलस्तर सुबह 8 बजे 187.34 मीटर था, जो शाम को बढ़कर 187.46 हो गया।
विज्ञापन

यह खतरे के निशान से 3.14 मीटर कम है। उधर जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने अलर्ट जारी कर दिया है। रामगंगा किनारे रहने वाले लेखपालों से कहा गया है कि वे अपने तटवर्ती गांवों में जाकर ग्रामीणों को सचेत करें कि वे नदी किनारे ना जाएं और अपने पशुओं को भी नदी से दूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed