{"_id":"6af8cb20b85cc0d17b0d5a90","slug":"ramganga-is-ailing-aquatic-life-in-danger-numbers-down-by-39-percent-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-1037857-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रामगंगा बीमार...जलीय जीव खतरे में, 39 फीसदी घटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रामगंगा बीमार...जलीय जीव खतरे में, 39 फीसदी घटे
विज्ञापन
एक वैज्ञानिक अध्ययन में सामने आई नदी की सेहत की तस्वीर
पानी में ऑक्सीजन का स्तर भी निरंतर घटता जा रहा है
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। रामगंगा नदी की सेहत लगातार बिगड़ रही है। नदी में जलीय जीवों का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है। एक वैज्ञानिक अध्ययन से पता चला कि नदी की सेहत की तस्वीर बेहद चिंताजनक है। अध्ययन के मुताबिक, जलीय जीवों का स्तर पहले 48 फीसदी था, जो अब घटकर महज नौ फीसदी रह गया है। अर्थात जलीय जीव 39 फीसदी घटे हैं। इसके साथ ही पानी में घुलित ऑक्सीजन का स्तर भी निरंतर घटता जा रहा है। इससे नदी में रहने वाले जलीय जीवों के सामने जीवन का संकट खड़ा हो रहा है।
रामगंगा नदी के कटघर, लालबाग और जिगर कॉलोनी के पास पानी अक्सर काला दिखाई देता है। नदी में गिरने वाले गंदे नालों का पानी, घरेलू अपशिष्ट और दूसरे प्रदूषक नदी की प्राकृतिक शुद्धिकरण क्षमता को प्रभावित कर रहे हैं। नदी के पानी में प्रदूषण बढ़ने से जलीय जीवों की संख्या घट रही है। उत्तर प्रदेश जर्नल ऑफ जूलॉजी में प्रकाशित एक शोधपत्र में शोधकर्ता रामनिकांत कुमार और सुनील कुमार ने मुरादाबाद में रामगंगा नदी के ऊपरी, मध्य और निचले हिस्सों में जलीय जीवों(कीटों) का अध्ययन किया। शोध में नौ प्रमुख जीवों के 34 परिवार दर्ज किए गए। साफ पानी के प्रति संवेदनशील माने जाने वाले मेफ्लाई, स्टोनफ्लाई और कैडिसफ्लाई जीव ऊपरी हिस्से में 48 फीसदी और निचले हिस्से में नौ फीसदी दर्ज किए गए। मेफ्लाई जीव ऊपरी हिस्से में 25 फीसदी से घटकर निचले हिस्से में छह फीसदी रह गए। स्टोनफ्लाई जीव आठ फीसदी से घटकर दो फीसदी ही हैं। कैडिसफ्लाई जीव भी 15 फीसदी से घटकर तीन फीसदी रह गए।
00
नदी से रेत-मिट्टी निकासी जलीय जीवों के लिए हानिकारक
-हिंदू कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर जीके पाठक ने बताया कि नदी तल से रेत और मिट्टी निकालने से जलीय जीवों का प्राकृतिक आवास प्रभावित होता है। इससे उनके रहने, भोजन और प्रजनन के स्थानों में बदलाव आता है। छोटे जलीय जीव मछलियों के भोजन का प्रमुख हिस्सा होते हैं। इनकी संख्या और विविधता प्रभावित होने से जलीय खाद्य शृंखला पर असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 से 2018 के बीच कालागढ़ से मुरादाबाद तक रामगंगा नदी का अध्ययन किया गया था। अध्ययन के दौरान शहर की ओर बढ़ने पर पानी की गुणवत्ता और रंग में बदलाव दिखा। लालबाग, जिगर कॉलोनी, रामगंगा पुल और कटघर के आसपास नदी का पानी अधिक प्रभावित पाया गया। उनका कहना है कि औद्योगिक अपशिष्ट और नदी तल से रेत-मिट्टी की निकासी नदी के पारिस्थितिकी तंत्र पर दबाव बढ़ाती है।
विज्ञापन
00
घुलित ऑक्सीजन कम, बीओडी और टीडीएस बढ़े
-अध्ययन में पानी की गुणवत्ता के मानकों के ऊपरी और निचले हिस्से के बीच बड़ा अंतर सामने आया। नदी के ऊपरी हिस्से में घुलित ऑक्सीजन (डीओ) 7.6 मिलीग्राम प्रति लीटर दर्ज की गई। यह मध्य हिस्से में 3.9 और निचले हिस्से में घटकर 2.8 मिलीग्राम प्रति लीटर रह गई। इसके साथ ही जैव रासायनिक ऑक्सीजन मांग (बीओडी) ऊपरी हिस्से में 2.6 मिलीग्राम प्रति लीटर थी, जो मध्य हिस्से में 6.8 और निचले हिस्से में बढ़कर 8.5 मिलीग्राम प्रति लीटर हो गई। कुल घुलित ठोस पदार्थ (टीडीएस) की मात्रा भी ऊपरी हिस्से के 310 मिलीग्राम प्रति लीटर से बढ़कर मध्य हिस्से में 540 और निचले हिस्से में 710 मिलीग्राम प्रति लीटर दर्ज की गई। पानी में घुलित ऑक्सीजन का कम होना और बीओडी व टीडीएस का बढ़ना जलीय पर्यावरण पर दबाव के संकेत हैं।
00
जलीय जीवों की विविधता का सूचकांक भी घटा
-शोध में जलीय कीटों की विविधता मापने वाले इंडेक्स का मान ऊपरी हिस्से में 3.4, मध्य हिस्से में 2.5 और निचले हिस्से में 1.7 दर्ज किया गया। साफ पानी के प्रति संवेदनशील तीन कीट समूहों (ईपीटी) के परिवारों की संख्या ऊपरी हिस्से में 16, मध्य में नौ और निचले हिस्से में केवल पांच रह गई। अध्ययन में जैविक निगरानी सूचकांक (बीएमडब्ल्यूपी) का स्कोर भी ऊपरी हिस्से में 95, मध्य में 56 और निचले हिस्से में 32 दर्ज किया गया।
00
जलीय जीव घट रहे
कीट समूह-ऊपरी हिस्सा-मध्य हिस्सा-निचला हिस्सा
मेफ्लाई-25%-12%-6%
स्टोनफ्लाई-8%-2%-0%
कैडिसफ्लाई-15%-8%-3%
कुल-48%-22%-9%
00
वर्जन...
-शहर में सीवरेज के पानी का शोधन करने के लिए 58 एमएलडी और 25 एमएलडी क्षमता के दो एसटीपी संचालित हैं। इनमें प्रतिदिन करीब 57 एमएलडी पानी शोधित किया जा रहा है। पांच से सात नालों को भी एसटीपी से जोड़ने का काम चल रहा है। इसके अलावा इस वित्तीय वर्ष में दो नए एसटीपी का काम शुरू कराने की योजना है। इससे शहर में सीवरेज के पानी के शोधन की व्यवस्था और मजबूत होगी।-विनय रावत, अधिशासी अभियंता, जल निगम