फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ramganga bridge will be open for pedestrians and two wheelers from 20th to 26th February.

महाशिवरात्रि: आज से शहर में बसों की नो एंट्री, हाईवे पर रूट डायवर्जन, 26 तक बाइक से रामगंगा पुल होगा आवागमन

Wed, 19 Feb 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 19 Feb 2025 02:28 AM IST
सार

महाशिवरात्रि को देखते हुए हाईवे पर बुधवार सुबह से आठ दिनों के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। रामगंगा पुल की मरम्मत के कारण परेशानी झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी। पुल को 20 से 26 फरवरी तक बाइकों और पैदल कांवड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
Ramganga bridge will be open for pedestrians and two wheelers from 20th to 26th February.
रामगंगा पुल बंद होने से परेशान यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि को लेकर हाईवे पर बुधवार सुबह से आठ दिनाें के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। शहर में रोडवेज बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वहीं रामगंगा पुल की मरम्मत के कारण दुश्वारियां झेल रहे लोगों के लिए आने वाले सात दिन राहत भरे होंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार से 26 फरवरी तक रामगंगा पुल बाइक के लिए खोल दिया जाएगा। 27 फरवरी से दोबारा पुल मरम्मत का काम शुरू होगा। रामगंगा पुल की मरम्मत के काम में तेजी लाते हुए कार्यदायी संस्था के अभियंताओं ने 12 बेयरिंग बदल दी है। पुल के 12 पिलरों को भी दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


अब सिर्फ दो पिलरों की बेयरिंग में आयलिंग करने का काम बाकी है। पुल की रेलिंग दो स्थानों पर टूटी हुई है, इसकी भी मरम्मत की जानी है। उम्मीद है कि तय समय से पहले ही रामगंगा पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। रामगंगा पुल की मरम्मत के लिए पांच फरवरी से कार्यदायी संस्था काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के वरिष्ठ अभियंता ने बताया कि पुल के दो पिलरों का काम दो दिनों में हो जाएगा। पुल के ऊपर सभी पांच एक्सटेंशन नए सिरे से लगाए गए हैं। पुल की रेलिंग दो स्थानों पर टूटी है। रेलिंग की मरम्मत के बाद पुल के ऊपर का काम दुरुस्त हो जाएगा।

एसपी यातायात ने पैदल कांवड़ियों के लिए 20 से 26 फरवरी तक खोलने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कुलदीप संत कार्यदायी संस्था के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पुल की मरम्मत के लिए दस दिन का और समय चाहिए। इसके बाद पुल आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

23 से 26 फरवरी तक भारी और मालवाहक वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों के आवागमन को देखते हुए जिला पुलिस ने बुधवार सुबह से 26 फरवरी की रात तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया है। इस मामले में फोर्स की तैनाती भी की गई है। पुलिस का मानना है कि महाशिवरात्रि पर हरिद्वार, ऋषिकेश, गढ़मुक्तेश्वर आदि स्थानों से पवित्र नदियों का जल लेकर कांवड़ यात्री आएंगे। इस वजह से शहर में महाशिवरात्रि के कारण 23 से 26 फरवरी तक भारी और मालवाहक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

बरेली, रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
बरेली, रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर, सभी प्राइवेट रोडवेज बस आदि मालवाहक भारी वाहन) मिलक शाहबाद, बिलारी, सिरसी, सम्मल, गवां, नरौरा डिबाई, शिकारपुर, बुलंद शहर, हापुड़, गाजियाबाद होकर दिल्ली पहुंचेंगे। साथ ही इसी मार्ग से वाहन दिल्ली से बरेली वापस लौटेंगे।

रोडवेज बसें नया मुरादाबाद एमडीए ऑफिस के सामने बने अस्थायी बस स्टैंड का प्रयोग कर सकती हैं। कांवड़ियों की संख्या का आंकलन करते हुए एनएच-9 की एक लेन पर वाहनों का संचालन किया जा सकता है। 24 फरवरी से रात आठ बजे से 26 फरवरी की शाम पांच बजे तक जीरो ट्रैफिक किया जाएगा।

मुरादाबाद से दिल्ली एवं मेरठ मार्ग का यातायात
मुरादाबाद से दिल्ली एवं मेरठ की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन बिलारी, सिरसी, सम्भल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद होकर दिल्ली जाएंगे। ये वाहन इसी मार्ग से वापस लौटेंगे। मेरठ जाने के लिए वाहन हापुड़ से मेरठ जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए एनएच-9 की एक लेन पर वाहन का संचालन किया जाएगा। 24 फरवरी की रात आठ बजे से 26 फरवरी की शाम पांच बजे पुलिस जीरो ट्रैफिक करेगी।

रामपुर से मुरादाबाद आने वाले वाहन
रामपुर से मुरादाबाद की ओर आने वाले सभी भारी वाहन शाहाबाद, बिलारी, कुंदरकी होते हुए जनपद मुरादाबाद आएंगे। साथ ही इसी मार्ग से वापस जाएंगे। रोडवेज बसें नया मुरादाबाद एमडीए ऑफिस के सामने बने अस्थायी बस स्टैंड से संचालित होंगी।

अमरोहा से रामपुर और बरेली मार्ग की व्यवस्था
अमरोहा से रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन कैलशा, बागडपुर, डींगरपुर तिराहा, पाकबड़ा से डींगरपुर, कुंदरकी, बिलारी, शाहाबाद होकर रामपुर जाएंगे और उसी मार्ग से वापस लौटेंगे।

मुरादाबाद से बिजनौर, हरिद्वार आने जाने वाला यातायात
मुरादाबाद से बिजनौर या हरिद्वार आने जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन काशीपुर तिराहा, ठाकुरद्वारा भूतपुरी चौराहा (अफजलगढ़), शेरकोट, धामपुर, नहटौर होते हुए बिजनौर या हरिद्वार जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।
 

बिजनौर या धामपुर से, रामपुर की तरफ जाने वाले हल्के वाहन
बिजनौर या धामपुर से मुरादाबाद, रामपुर या बरेली की तरफ जाने वाले हल्के वाहन स्योहारा, सूरजननगर, ठाकुरद्वारा, भोजपुर एवं काशीपुर तिराहा से दलपतपुर जीरो प्वाइंट होते हुए एनएच-9 से जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।

रामपुर की तरफ से मुरादाबाद आने वाली बसें
रामपुर की तरफ से मुरादाबाद आने वाली रोडवेज या प्राइवेट बसें एनएच -9 से दलपतपुर जीरो प्वाइंट होते हुए अस्थायी बस स्टैंड काशीपुर तिराहा प्रेम वंडर लैंड फ्लाईओवर के नीचे तक आएंगी। इसी मार्ग से आने वाले वाहन वापस जाएंगे। कांवड़ यात्रा का अधिक दबाव बढ़ने पर रामपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें शाहाबाद, बिलारी, कुंदरकी होते हुए अस्थायी बस स्टैंड आजाद नगर मोड़ तक आएंगी और इसी मार्ग से वापस जाएंगी। बिजनौर से आने वाली प्राइवेट रोडवेज बसें धामपुर, ठाकुरद्वारा होते हुए प्रेम वंडर लैंड अस्थायी बस स्टैंड का प्रयोग कर सकेगी। ठाकुरद्वारा जाने वाली रोडवेज बसें प्रेम वंडर लैंड बस स्टैंड पर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed