फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ram mandir celebration in moradabad

जन्माष्टमी से पहले पीतल नगरी में धूमधाम से मनाई दीपावली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
ram mandir celebration in moradabad
ram mandir celebration in moradabad - फोटो : CITY
मुरादाबाद। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य राम मंदिर स्थापना के साथ ही श्रद्धालुओं का वर्षों का इंतजार खत्म हुआ तो श्रीराम के जयकारों से पीतल नगरी गूंज उठी। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जन्माष्टमी से पहले दीपावली की खुशियां मनाई गई हों। सुबह से ही शहरवासी भगवान श्री राम के आगमन के लिए उत्साहित थे। घरों में हवन पूजन के साथ चौराहों पर मिष्ठान्न वितरण किया गया। शाम को घर, मंदिर, चौराहे प्रतिष्ठान सभी जगह रंग-बिरंगी रोशनी से नहा गए। दीयों की छटा अनुपम लग रही थी। पूरा शहर भगवा रंग में रंगा हुआ था। बाजारों में, गलियों में, मोहल्लों में भगवा ध्वज फहरा रहा था। शहरवासी अपने आराध्य के श्रद्धा भाव में डूबे हुए थे। चारों ओर भगवान राम की गूंज सुनाई दे रही थी। श्रद्धालुओं के चेहरों पर मंदिर स्थापना की खुशियां अलग ही दिखाई दे रहीं थीं।
विज्ञापन

ऐतिहासिक श्री राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन की हर्षोल्लास की बेला पर प्राचीन सिद्धपीठ श्री काली माता जी मन्दिर लालबाग के महंत राम गिरी महाराज के द्वारा नगर संसाधन केंद्र पर आकर मिष्ठान्न वितरण किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नगर व अन्य साथी मौजूद रहे। वार्ड 7 में जगह-जगह हवन और भजन कीर्तन किया गया। देव विहार के लोगों ने दीपक जलाकर उत्सव मनाया। कोर्ट रोड अग्रवाल कांप्लेक्स पर सभी व्यापारियों ने भूमि पूजन के समय पर भगवान श्री राम की आरती की और अपने भाव भगवान श्री राम के चरणों में अर्पित किए। श्री राम जन्मभूमि के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जय देव यादव, विभोर अग्रवाल, रचित अग्रवाल, नितिन खन्ना, अमित खन्ना, अरविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जेल रोड मंदिर चौराहे पर 1100 दीप देसी धी के प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान वैध वीपी सिंह, प्रेम सुनेजा, दीपक अग्रवाल, आशीष त्रिवेदी, सजीव सक्सेना, मनु अरोरा, गौरव सेठी आदि मौजूद रहे। श्री मेहंदीपुर बालाजी सम्राट अशोक नगर में पदाधिकारियों की ओर से भगवान श्री राम की महाआरती उतारी गई तथा मिष्ठान्न वितरित कर सभी को भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण की शुभकामनाएं दी गईं। सभी अनुष्ठान पंडित नारायण दत्त जोशी ने पूर्ण कराये। महंत संजय अग्रवाल ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम दिन है। उन्होंने कहा कि 492 साल के बाद आज भगवान श्रीराम का वनवास खत्म हुआ है। भगवान श्रीराम के घर लौटने की खुशी भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व मना रहा है। विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा के प्रांतीय अध्यक्ष शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता, हरिओम गुप्ता, विनोद राय, राकेश जैसवाल, संजीव अग्रवाल, प्रमोद शुक्ला, तेजपाल सिंह, ठाकुर देशराज सिंह, धर्मवीर सिंह, शक्ति शर्मा, मनु अग्रवाल, सतीश चौहान आदि उपस्थित थे। विश्व हिन्दू परिषद के महानगर अध्यक्ष नीरज सिंघल ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर लगभग 10 क्विंटल मिठाई वितरित की गई। हवन पूजन कर पूरा कार्यक्रम दीपावली की थीम पर मनाया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर आतिशबाजी के साथ खुशियां मनाईं और एक दूसरे को बधाइयां भी दीं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रान्त मंत्री राज कमल गुप्ता, योगेश त्यागी, अविनाश गुप्ता, सुभाष शर्मा, गौरव भटनागर, शशांक यादव, वरुण शर्मा, अमित गुप्ता, विशाल द्रविड़, मोहित सक्सेना, रविन्द्र छाबड़ा, गौरव दुवे, अभिषेक रस्तोगी, विक्की प्रजापति, संजय ठाकुर, अभिनव भटनागर, अनिल कठेरिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ram mandir celebration in moradabad

ram mandir celebration in moradabad- फोटो : CITY

ram mandir celebration in moradabad

ram mandir celebration in moradabad- फोटो : CITY

ram mandir celebration in moradabad

ram mandir celebration in moradabad- फोटो : CITY

ram mandir celebration in moradabad

ram mandir celebration in moradabad- फोटो : CITY

ram mandir celebration in moradabad

ram mandir celebration in moradabad- फोटो : CITY

ram mandir celebration in moradabad

ram mandir celebration in moradabad- फोटो : CITY

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed