Ram Mandir: आस्था स्पेशल एक्सप्रेस अयोध्या के लिए रवाना, मुरादाबाद में जय श्री राम का जयघोष.. भजनों पर नृत्य
अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल एक्सप्रेस मुरादाबाद रेल मंडल से शुरू कर दी गई है। इसमें करीब 1500 यात्री सवार थे। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अविनाश गुप्ता ने बताया कि उत्तराखंड प्रांत के सदस्यों को रामलला के दर्शन के लिए 30 व 31 तारीख मिली है। उन्हें अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन से भेजा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद रेल मंडल से अयोध्या के लिए पहली आस्था स्पेशल एक्सप्रेस शुरू हो गई है। इसका संचालन आईआरसीटीसी ने किया है। सोमवार को ट्रेन संचालन व निरीक्षण के लिए सभी रेल अधिकारी हरिद्वार पहुंचे। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा होते हुए ट्रेन शाम करीब सात बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
यहां से भी विश्व हिंदू परिषद के 50 सदस्य ट्रेन में सवार हुए। रेलवे के आंकड़े के मुताबिक करीब 1500 यात्री ट्रेन में सवार थे। वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अविनाश गुप्ता ने बताया कि उत्तराखंड प्रांत के विहिप सदस्यों को रामलला के दर्शन के लिए 30 व 31 तारीख मिली है। देहरादून, ऋषिकेश व हरिद्वार के सदस्य ट्रेन में सवार थे।
ट्रेन मुरादाबाद रुकी तो रामनगर, नैनीताल आदि क्षेत्रों के विहिप कार्यकर्ता यहां से ट्रेन में चढ़ गए। इस तरह कुल 1500 लोग अयोध्या रवाना हुए। ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर करीब आधा घंटा खड़ी रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राम के भजनों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान स्टेशन पर रेलवे के अधिकारी, स्टाफ, आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौजूद रहे।
कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी
मुरादाबाद से दिल्ली की ओर कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी की कपलिंग खुलने से गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। कुछ डिब्बे काफी दूर चले गए। जिसके बाद करीब पौने घंटे खड़ी रही। रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। अन्य गाड़ियों को लाइन बदलकर गुजारा गया। रेलवे प्रशासन के अनुसार कर्मचारियों की टीम ने कपलिंग जोड़कर डिब्बों को एक साथ किया।
उसके बाद मालगाड़ी का रवाना किया गया। मामला सोमवार की शाम करीब सात बजे का बताया गया है। बताते हैं कि मुरादाबाद की तरफ से एक मालगाड़ी दिल्ली की ओर जा रही थी। जैसे ही कांकाठेर रेलवे स्टेशन के पास में पहुंची तो अचानक से झटका लगा और मालगाड़ी की बोगियां दो हिस्सों में बट गई।
तभी मालगाड़ी को झटका लगा और जिसके बाद कपलिंग से चार डिब्बे अलग हो गए। इंजन समेत चार डिब्बे आगे चले गए। इसका पता लगते ही रेलवे अधिकारियों को अवगत कराया गया। जैसे-तैसे आगे निकले इंजन को रुकवाया गया।