फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ram Avtar Sharma declared victorious for the post of President of Civil Bar Association

Moradabad News: सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर राम अवतार शर्मा विजय घोषित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Ram Avtar Sharma declared victorious for the post of President of Civil Bar Association
ठाकुरद्वारा। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक के वार्षिक चुनाव के लिए शनिवार को कार्यालय में मतदान की प्रक्रिया हुई। चुनाव अधिकारी मन्नान अहमद और सहायक चुनाव अधिकारी सरफराज हुसैन की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। कुल 92 में अधिवक्ताओं में से 90 मतदाताओं ने चुनाव में भाग लिया। 3:00 बजे तक विभिन्न पदों के लिए वोट डाले गए। मतदान के बाद मतगणना हुई और फिर चुनाव परिणाम घोषित किया गया। जिसमें राम अवतार शर्मा 54 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए। उनके प्रतिद्वंदी अनिल कुमार अग्रवाल को सिर्फ 36 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर रियाजुद्दीन ने 60 मत प्राप्त कर कपिल शर्मा को 30 वोटो से हराया। कपिल शर्मा को सिर्फ 30 वोट ही मिल सके। जबकि महासचिव पद पर मोहम्मद आकिब निर्विरोध चुन लिए गए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर खुर्शीद अली, उपाध्यक्ष पद पर कविता राजपूत और जुल्ककर अली को निर्विरोध चुना गया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष रिजवान अली और सह सचित्र पद पर अनवर अली को चुना गया है। जबकि कार्यकारिणी पद के लिए नौशाद अहमद, आले हसन, अब्दुल कादिर कुमारी अफसाना और कुमारी साबिया को चुना गया है। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी ने परिणामों की घोषणा कर विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी। बाद में उनके समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। मिठाई बांटी और आतिशबाजी छोड़ी। ढोल नगाड़ों से विजयी जुलूस निकाला गया। मतगणना के दौरान मतगणना मतदान के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


फोटो 9 ठाकुरद्वारा सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजयी राम अवतार शर्मा और महासचिव आकिब वाली
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed