{"_id":"61f998554287b65dc36cc23d","slug":"rally-not-allowed-till-february-11-dm-city-news-mbd4176888121","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 फरवरी तक रैली की अनुमति नहीं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 फरवरी तक रैली की अनुमति नहीं : डीएम
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के साथ निर्वाचन अधिकारियों की बैठक लेते डीएम शैलेन्द्र कुमा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों के साथ प्रेक्षकों एवं जिला प्रशासन ने बैठक की। जिसमें प्रत्याशियों को चुनाव आदर्श आचार संहिता एवं कोविड संबंधी दिशा निर्देशों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। डीएम ने बताया कि चुनाव की घोषणा होने से अब तक सभी राजनीतिक पार्टियों का आदर्श चुनाव आचार संहिता के पालन में अपेक्षित सहयोग मिल रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों को आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में बताया कि कोई भी पद यात्रा, रोड शो, साइकिल/बाइक/वाहन रैली /प्रदर्शन और राजनीतिक दलों द्वारा निकाले जाने वाली रैलियों की अनुमति 11 फरवरी तक नहीं होगी। राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों द्वारा 01 फरवरी से अधिकतम एक हजार व्यक्तियों (वर्तमान 500 के स्थान पर) अथवा मैदान की क्षमता के 50 प्रतिशत अथवा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा नियत सीमा जो भी कम हों, तक भौतिक रूप से मीटिंग्स की अनुमति प्रदान की जाएगी। नुक्कड़ सभा चौराहों और आम रास्तों पर नहीं की जाएगी।
दोनों व्यय प्रेक्षक ने प्रत्याशियों को सचेत किया कि आयोग द्वारा 40 लाख की निर्धारित व्यय सीमा से ऊपर जाने व अनजाने चुनावी व्यय करना नियमों का उल्लंघन होगा। जिसके फलस्वरूप जीतना भी व्यर्थ होगा। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सुरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर आलोक कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मो. शबाहत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा
मुरादाबाद। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुरादाबाद-बिजनौर प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना 04 फरवरी नाम निर्देशन के लिए अंतिम 11 फरवरी, नाम निर्देशनों की जांच के लिए 14 फरवरी नाम वापसी के लिए अंतिम दिनांक 16 फरवरी, मतदान का 03 मार्च तथा मतगणना का दिनांक 12 तथा 15 मार्च से पूर्व निर्वाचन कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।