{"_id":"6ae65d5b41d747c9de0f772b","slug":"rally-is-the-final-nail-in-the-coffin-of-the-dictatorial-government-arvind-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-1029235-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली तानाशाही सरकार के ताबूत में आखिरी कील : अरविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली तानाशाही सरकार के ताबूत में आखिरी कील : अरविंद
विज्ञापन
मुरादाबाद। सपा कार्यालय में शनिवार को प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। सपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली तानाशाही सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरदार पटेल के नाम पर सिर्फ वोट बटोरती है, उनके विचारों को तो इन्होंने पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दिया है। वहीं लखनऊ में पार्टी की सदस्यता लेने वालीं प्रोफेसर सबीहा परवीन का जिला कार्यालय पर फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान फुरकान अली, आशकार अली पाशा, वेदप्रकाश सैनी, राजीव चन्ना, सलीम अख्तर, शाने अली शानू, हरपाल सैनी, लुकमान खान, आदित्य चौधरी, प्रेमबाबू वाल्मीकि, मनमोहन सैनी आदि मौजूद रहे।
000
कार्यालय प्रभारी से भिड़े पूर्व महानगर अध्यक्ष के समर्थक
मुरादाबाद। कार्यक्रम के बाद पूर्व महानगर अध्यक्ष के समर्थक कार्यालय प्रभारी महेंद्र वाल्मीकि से किसी बात को लेकर भिड़ गए। चर्चा है कि समर्थकों ने महेंद्र के साथ गाली गलौज की। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।