फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Raksha Bandhan on August 28: The entire day will be free from 'Bhadra', and special auspicious alignments are forming.

28 अगस्त को रक्षाबंधन: भद्रा मुक्त रहेगा पूरा दिन, बन रहे विशेष शुभ संयोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan on August 28: The entire day will be free from 'Bhadra', and special auspicious alignments are forming.
मुरादाबाद। रक्षाबंधन का पर्व इस बार विशेष शुभ संयोगों के बीच मनाया जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 28 अगस्त शुक्रवार को यह त्योहार पड़ रहा है। इस दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिससे बहनों को पूरे दिन राखी बांधने का अनुकूल समय मिलेगा।
विज्ञापन

इस वर्ष रक्षाबंधन शुक्रवार को है, जिसे मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जुड़ा दिन माना जाता है। रक्षाबंधन पर चंद्रमा की पूर्ण कलाओं में स्थिति पारिवारिक और भावनात्मक संबंधों के लिए शुभ मानी जा रही है। इन विशेष संयोगों के कारण इस बार का रक्षाबंधन अत्यंत फलदायी होगा। पंडित केदारनाथ मिश्र ने बताया कि भद्रा काल को राखी बांधने के लिए अशुभ माना जाता है। इस बार भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी। इसलिए दिन में राखी बांधने में कोई व्यवधान नहीं आएगा। 28 अगस्त को सूर्योदय के बाद से पूरे दिन राखी बांधी जा सकती है। पंडित केदार नाथ मिश्रा ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


शुभ योग और महत्व
इस रक्षाबंधन पर सुकर्मा, धृति और बुधादित्य जैसे मंगलकारी योग बन रहे हैं। ये योग पर्व के महत्व को और बढ़ा रहे हैं। भद्रा काल में राखी बांधने से परहेज किया जाता है। भद्रा का सूर्योदय से पहले समाप्त होना एक बड़ा शुभ संकेत है। यह स्थिति पूरे दिन को राखी बांधने के लिए अनुकूल बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त को सूर्योदय के बाद से राखी बांधी जा सकती है। हालांकि, राखी बांधने के लिए एक विशेष शुभ मुहूर्त भी है। सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक का समय अत्यंत उत्तम रहेगा। इस अवधि में राखी बांधना अधिक फलदायी माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed