{"_id":"5e4afb508ebc3ef2bb243a0c","slug":"rajyapal-city-news-mbd3402977121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीतल उत्पाद देखेंगी, फरियाद भी सुनेंगी राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीतल उत्पाद देखेंगी, फरियाद भी सुनेंगी राज्यपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर मुरादाबाद पहुंच जाएंगी और रात्रि विश्राम भी यहीं करेंगी। पूरे दिन के कार्यक्रम में वह मुरादाबाद के विश्वविख्यात पीतल उत्पादों को देखेंगी। इसके अलावा सदर तहसील में बैठकर संपूर्ण समाधान दिवस में आए लोगों की फरियाद भी सुनेंगी। जिले में संचालित एनजीओ, रोटरी क्लब और महिला स्वयं सहायता समूहों से बात करने के साथ ही राज्यपाल केंद्र सरकार की योजनाओं का जिले में हालचाल भी देखेंगी।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का मिनट टु मिनट कार्यक्रम
सुबह 8:40 बजे गणेशघाट फौजी पड़ाव पहुंचेंगी। 20 मिनट तक यहां रुककर वन विभाग द्वारा किए गए पौधारोपण का निरीक्षण करेंगी। 9:30 बजे डिजाइनको एक्सपोर्ट फैक्टरी पहुंचेंगी और एक घंटे तक यहां मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पाद देखेंगी।
10:35 बजे कृषि प्रशिक्षण केंद्र मनोहरपुर पहुंचेंगी और जैविक खेती करने वाले किसानों से 40 मिनट तक वार्ता करेंगी।
11:35 बजे सदर तहसील पहुंचेंगी और संपूर्ण समाधान दिवस में 40 मिनट तक फरियादियों की शिकायत सुनेंगी।
दोपहर 12:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगी और आधा घंटा तक महिला स्वयं सहायता समूहों से मुलाकात करेंगी।
दोपहर एक बजे से दो बजे तक का समय लंच के लिए आरक्षित रहेगा।
दोपहर दो बजे से ढाई बजे तक का समय पढ़े मुरादाबाद, बढ़े मुरादाबाद संस्था के साथ मीटिंग के लिए आरक्षित।
दोपहर ढाई बजे से तीन बजे तक का समय रेड क्रास सोसाइटी, एनजीओ, रोटरी क्लब के लिए आरक्षित।
दोपहर तीन बजे से चार बजे तक जिले में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रजेंटेशन देखेंगी।
चार बजे के बाद सर्किट हाउस में ही विश्राम, रात्रि विश्राम।
बुधवार
सुबह 9:35 पर हेलीकाप्टर से गजरौला स्थित जुबिलैंट लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड के लिए रवाना होंगी।