फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rajnath Singh said in Moradabad: Defense Minister's allegation Rahul Gandhi is making misrepresentation in Parliament

मुरादाबाद में बोले राजनाथ सिंह: रक्षा मंत्री का आरोप- राहुल गांधी संसद में कर रहे हैं गलतबयानी

Thu, 03 Feb 2022 07:13 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 03 Feb 2022 07:13 PM IST
सार

राजनाथ सिंह गुरुवार को अमरोहा के नौगांवा सादात भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल और मुरादाबाद के कांठ भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार चुन्नू के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
Rajnath Singh said in Moradabad: Defense Minister's allegation Rahul Gandhi is making misrepresentation in Parliament
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संसद में गलतबयानी कर रहे हैं। वो मोदी सरकार की विदेश नीति को ही गलत ठहरा रहे हैं। जबकि मोदी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी हैसियत ऐसी बना ली है कि जब भारत कोई बात कहता है पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है। हम ना तो किसी की एक इंच जमीन पर कब्जा करेंगे और ना किसी को करने देंगे। हम इस पार से (अपने देश) भी मार सकते हैं और उस पार जाकर भी मारने की ताकत रखते हैं, जिसका उदाहरण सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में पूरी दुनिया देख चुकी है।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने मुरादाबाद और अमरोहा में बृहस्पतिवार को चुनावी जनसभा के दौरान कहा कि बुधवार को संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण पाकिस्तान और चीन एकजुट हो गए हैं। यह भारत के लिए एक गंभीर खतरा है। आपने (मोदी सरकार) ने हमें कहां पहुंचा दिया है। रक्षा मंत्री कहा कि राहुल गांधी को पूरी जानकारी नहीं है। चीन और पाकिस्तान के बीच दोस्ती उस वक्त प्रगाढ़ हुई थी जब देश के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी थीं। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में पीओके में चीन ने काराकोरम हाईवे बनाया था।

विज्ञापन

जवानों का अपमान कर रहे राहुल गांधी- रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी सेना के जवानों का अपमान कर रहे हैं, जिन्होंने गलवान घाटी में शहादत दी थी। उन्होंने कहा कि उरी और पुलवामा में पाकिस्तान से आकर आतंकवादियों ने हमारे जवानों को धोखे से मार डाला था। इसके बाद हमारे प्रधानमंत्री ने क्षण भर में फैसला कर दिया और हमारे जवानों ने पाकिस्तान की धरती पर जाकर सर्जिकल व एयर स्ट्राइक की और आतंकवादियों के ठिकाने का सफाया किया था।

मुरादाबाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विकास की पहली शर्त चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था है। जब कानून का शासन होगा तो विकास अपने आप योगासन करेगा। उन्होंने कहा कि योगासन 84 तरह के होते हैं, जिसमें से 83 तरह के आसन तो हम लोग कर रहे हैं। एक आसन हमने विपक्ष के लिए छोड़ दिया है वह है शीर्षासन। ये जब सत्ता में आते हैं तो विकास समाप्त हो जाता है।

रक्षा मंत्री भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कर रहे थे जनसभाएं

राजनाथ सिंह गुरुवार को अमरोहा के नौगांवा सादात भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल और मुरादाबाद के कांठ भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार चुन्नू के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लाल टोपी वालों की नैया डूबने वाली है। इनकी जब सरकार आती है तो गुंडागर्दी बढ़ जाती है। जाति धर्म की राजनीति होने लगती है। भ्रष्टाचार की गंगा बहने लगती है। सपा और बसपा की सरकार की कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, कई तो अभी भी जेल में हैं। 

भाजपा की सरकार चाहे वह केंद्र में हो या प्रदेश की किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। हो सकता है कि किसी के खिलाफ राजनीतिक मुकदमे हों, लेकिन भ्रष्टाचार के नहीं हैं। इनके मंत्रियों पर तो भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। उन्होंने कहा कि गुंडे, बदमाशों और माफियों से हमारे बुलडोजर वाले बाबा अच्छी तरह से निपटते हैं। वो ना सिर्फ माफिया की कब्जे वाली जगह पर बुलडोजर चलवाते हैं, बल्कि उस जमीन पर गरीबों के आवास बनवा देते हैं। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग लोगों को जाति-धर्म के आधार पर बांटना चाहते हैं। 

पहले जब सपा की सरकार आती थी तो गुंडे-बदमाश भी लाल बत्ती लगी गाड़ी में घूमने लगते थे। पुलिस भी उनको नहीं रोकती थी। हमने लाल बत्ती की व्यवस्था ही समाप्त कर दी। भाजपा की सरकार ने वीआईपी कल्चर को समाप्त कर ईपीआई (एवरी पर्सन इंपोर्टेंट) की व्यवस्था शुरू की। गणतंत्र दिवस वाले दिन विशिष्ट दीर्घा में गरीब लोग को जगह दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed