फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rajesh Mishra groped the candidates for the post of candidate

राजेश मिश्रा ने प्रत्याशी पद के दावेदारों की टटोली नब्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Mishra groped the candidates for the post of candidate
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी के 28 नगर विधानसभा प्रभारी राजेश मिश्रा ने शनिवार को महानगर में प्रत्याशी पद के दावेदारों की नब्ज टटोली। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए कांग्रेस का टिकट इस वार ऊंची पकड़ से नहीं, बल्कि पब्लिक में पकड़ से तय होगा। राजेश मिश्रा को पार्टी ने चार माह के प्रवास पर नगर विधानसभा में प्रवास की जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि राजेश मिश्रा उम्मीदवार की जमीनी सच्चाई परखेंगे और आलाकमान को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को बिहार विधानसभा के सदस्य राजेश मिश्रा नगर विधानसभा के कांग्रेस के टिकट दावेदारों के घर पहुंचे। पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर से मिलकर चुनावी चर्चा की। बड़ी संख्या में समर्थकों ने प्रभारी राजेश मिश्रा का स्वागत किया। इस दौरान विनोद गुम्बर, अनिल काले, सन्दीप बजाज, विजयराज सैनी, राजेश पाल, सुशीला कश्यप, महक वारसी, आविद नबी, जावेद नबी, मेराज अंसारी, मीनू दीक्षित व अजय गोपाल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed