फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rajasthan gang blackmailed women to

महिलाओं को भी ब्लैकमेल कर रहा था राजस्थान का गिरोह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
rajasthan gang blackmailed women to
मुरादाबाद। मुरादाबाद पुलिस के हत्थे चढ़े राजस्थान के गिरोह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस गिरोह के सदस्य वीडियो कॉलिंग के जरिये न केवल डाक्टर, व्यापारी, नौकरीपेशा और नेेताओं से रकम ठग रहे थे, बल्कि महिलाओं को भी अपने जाल में फंसा कर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे। इनके बताए एकाउंट में जो महिलाएं रकम जमा न करती थीं उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते थे। बदनामी होने के डर में कई महिलाएं इनके बताएं बैंक खातों में रकम भी ट्रांसफर करा चुकी हैं।
विज्ञापन

डाक्टर से ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी नितेश कुमार मीणा और राघव सिंह मीणा को गिरफ्तार किया था। आरोपी वीडियो कॉलिंग कर लोगों को फंसाकर उनसे रकम वसूलते थे। आरोपियों से पुलिस पूछताछ बताया कि इनके गिरोह में पचास से ज्यादा लोग शामिल हैं। जो अलग अलग तरह से लोगों को ठग रहे हैं। आरोपियों ने कई महिलाओं को भी इसी तरह फंसाकर उनसे रकम वसूली थी। पुलिस जांच में यह सामने आ रहा है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सुराग भी अभी तलाश रही है।
विज्ञापन

इन कॉलों से रहें सावधान...
- अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को रिसीव न करें।
- फेसबुक पर अनजान लोगों को अपना दोस्त न बनाएं।
- व्हाट्सएप प आने वाले लिंक को ओपन न करें
- सोशल मीडिया पर अपने व परिवार के बारे में इतना ही शेयर करें, जितनी जरूरी हो
- फेसबुक प्रयोग करें तो लॉग इन व लॉग आउट जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed