{"_id":"5c897fe4bdec22140012c99c","slug":"raj-babbar-declared-as-a-lok-sabha-candidate-from-moradabad-party-workers-celebrates","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजबब्बर के प्रत्याशी घोषित होते ही कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, कांग्रेसियों को पुलिस ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजबब्बर के प्रत्याशी घोषित होते ही कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, कांग्रेसियों को पुलिस ने दौड़ाया
Thu, 14 Mar 2019 03:40 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 14 Mar 2019 03:40 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के प्रत्याशी घोषित होने के साथ तमाम सियासी अटकलों पर भी विराम लग गया। देर रात कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर को मुरादाबाद से प्रत्याशी बनाया है। राजबब्बर के प्रत्याशी घोषित होते ही कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाने के लिए आतिशबाजी की। पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन में कार्यकर्ताओं को दौड़ा कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
हालांकि देर रात तक मामले में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज नहीं हुआ है। मुरादाबाद लोकसभा से प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के चुनाव लड़ने की पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी। बुधवार अपराह्न में राजबब्बर की घोषणा को लेकर जिला कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। आतिशबाजी की पूरी व्यवस्था की गई। लेकिन शाम छह बजे तक अधिकृत सूची जारी नहीं होने से कार्यकर्ता निराश लौट गए।
विज्ञापन
रात करीब सवा नौ बजे कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों की सूची के साथ राजबब्बर के मुरादाबाद से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह और महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा के आह्वान पर मुरादाबाद के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता करीब रात साढ़े दस बजे मंडी चौक और चौमुखा पुल पर एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह और महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने चौमुखा पुल के पास आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं की आतिशबाजी की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यकर्ताओं से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने जश्न मना रहे कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। इसके बाद कई कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा के घर मंडी चौक पहुंच गए। सूचना पर पुलिस महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा के घर पहुंची और कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
डा. एपी सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस का कहना है कि, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के प्रत्याशी बनाए जाने से कांग्रेस के लिए मुरादाबाद सीट आसान हो गई है। कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। राजबब्बर के प्रत्याशी बनाए जाने से जीत सुनिश्चित हो गई है।
17 को मुरादाबाद आएंगे राजबब्बर
प्रत्याशी घोषित होने के बाद राजबब्बर 17 मार्च को मुरादाबाद आएंगे। कांग्रेसियों ने उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह ने बताया कि राजबब्बर का
एतिहासिक स्वागत होगा।