फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   raj babbar attack on pm modi over pulwama attack

मन की बात नहीं मनमानी कर रहे मोदी: राज बब्बर

Sun, 24 Feb 2019 07:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Feb 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
raj babbar attack on pm modi over pulwama attack
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala

सिने अभिनेता एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने पुलवामा आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 40 जवानों की शहादत से पूरा देश शोक में डूबा था। पुलवामा में शहीदों के जिस्म के टुकड़े बटोरे जा रहे थे। वहीं, दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल जिम कार्बेट पार्क में शूटिंग के लिए अपने कपड़े बदलने में व्यस्त थे। आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने के बजाए प्रधानमंत्री सिर्फ जुमले पर जुमले फेंककर देश की जनता की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी मन की बात नहीं बल्कि मनमानी कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश एवं देश की जनता मोदी एवं भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर रविवार को मुरादाबाद स्थित रामलीला मैदान में आभार रैली को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस गठबंधन में शामिल होने के बाद महान दल की ओर से रैली आयोजित की गई थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि पुलवामा में शहीद जवानों में 36 जवान पिछड़ी जाति के थे। इनमें 12 जवान उत्तर प्रदेश से थे। मोदी सरकार में पिछड़ों को भले ही उनका अधिकार नहीं मिला, लेकिन पिछड़े वर्ग की देश के लिए मर मिटने की भावना है। 
विज्ञापन


राजबब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दिल में जवानों के लिए कोई कद्र नहीं है। हमले के तीन घंटे बाद भी मोदी ने रुद्रपुर में मोबाइल से चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अड़ानी बिजली दे रहा है। मोदी सरकार की पाकिस्तान के खिलाफ कोई कार्यवाही कर अड़ानी के धंधे में हाथ डालने की हिम्मत नहीं है। राजबब्बर ने कहा कि मोदी मन की बात नहीं मनमानी कर रहे हैं। अपनी बात जनता पर थोप रहे हैं। जनता क्या चाहती है इसको लेकर उन्हें कोई सरोकार नहीं है। लोगों के साथ कोई रिश्ता नहीं रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के मई माह में मन की बात करने के बयान पर राजबब्बर ने सवाल किया। उन्होंने कहा कि दो महीने बाद चुनाव हैं। मोदी को खुद पर इतना गुरुर हो गया है कि उन्होंने दोबारा खुद को प्रधानमंत्री मान लिया है।


महान दल के कांग्रेस गठबंधन में शामिल होने पर राजबब्बर ने कहा कि इससे कांग्रेस को ताकत मिली है। लोकसभा चुनाव में महान दल ने भले ही किसी भी सीट से टिकट की दावेदारी नहीं की है, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बराबर की हिस्सेदारी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी दल या नेता को छोटा या बड़ा नहीं मानती है। सभी तबकों को साथ लेकर चलती है। राजबब्बर ने कहा कि भाईचारे और मुल्क की तरक्की के लिए जुमलेबाज, धोखेबाज और मुल्क को बांटने वाली भाजपा का सफाया तय है। रैली में महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार यादव, पूर्व मंत्री राशिद अल्वी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आजम शेख, डा. एपी सिंह और अनुभव मेहरोत्रा समेत कई नेता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed