फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rain is beneficial for paddy and sugarcane crops

Moradabad News: धान, गन्ने की फसल के लिए बारिश फायदेमंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Rain is beneficial for paddy and sugarcane crops
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पूरे दिन हुई बारिश के कारण भले ही जनजीवन प्रभावित रहा हो, लेकिन खेती को इससे लाभ पहुंचा है। ठाकुरद्वारा कृषि वैज्ञानिक केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि यह बारिश धान व गन्ने की फसल के लिए फायदेमंद है।

धान की रोपाई के लिए और गन्ने की सिंचाई के लिए डीजल की बचत होगी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों के खेत धान की रोपाई के लिए तैयार हो चुके हैं, उन्हें तुरंत रोपाई कर देनी चाहिए। गन्ने की फसल को भी सिंचाई की आवश्यकता महसूस हो रही थी। बारिश ने उस कमी को पूरा कर दिया है। इससे गन्ने की तेजी से बढ़वार होगी। जिन किसानों की गन्ने की फसल बड़ी हो गई है वह किसान अपनी गन्ने की फसल को आपस में बांध दें। क्योंकि बारिश से गन्ने की जड़े कमजोर हो जाती हैं और तेज हवा चलने पर उसके गिर कर नुकसान होने की संभावना रहती है। उन्होंने बताया कि साग-सब्जी की फसल के लिए भी यह बारिश नुकसानदेय नहीं है। लेकिन इसके लिए किसानों को अपने खेतों में पानी रुकने नहीं देना होगा। अगर कहीं खेत में पानी एकत्र है तो उसके निकास की व्यवस्था किसानों को करनी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed