फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rain exposed the poor drainage system...water filled the roads till evening.

Moradabad News: बरसात ने खोली नाला सफाई की पोल...शाम तक भरा रहा सड़कों पर पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Rain exposed the poor drainage system...water filled the roads till evening.
मुरादाबाद। लगातार चौथे दिन प्री-मानसून औसतन 62 एमएम बारिश ने स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में करीब दो करोड़ रुपये से कराई 269 नालों की सफाई के दावे की धज्जियां उड़ा दीं। रविवार की शाम ठहर गई और स्मार्ट सिटी की सड़कें लबालब नजर आईं। कई घरों और दुकानों में पानी भर गया तो कहीं गैस तो कहीं पेयजल पाइप लाइन के लिए खोदकर छोड़ी गई सड़कों के गड्ढों ने यातायात व्यवस्था को तहस नहस कर दिया। शाम तक ऐसी ही स्थिति नजर आई।
विज्ञापन

दिनभर आसमान पर बादलों की आवाजाही के बीच चिलचिलाती धूप रही, जिससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान भी 21.2 रहा, जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम है। रविवार को शाम 4:30 बजे से अचानक मौसम बदला और मूसलाधार बारिश होने लगी। इसके बाद कुछ ही देर में स्मार्ट सिटी जलप्लावित नजर आने लगी। बुद्धि विहार में गैस पाइप लाइन के लिए तो मानसरोवर में पेयजल पाइप लाइन के लिए खोदकर छोड़ी गईं सड़कों के गड्ढों में पानी भरने से बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

बुद्धि विहार में डीपी यादव चौराहा व आसपास तो घुटनों तक पानी नजर आया। इसके अलावा लाइनपार के विकास नगर, कुंदनपुर, ढक्का-मैनाठेर, सूर्यनगर, राम तलैया, एकता कॉलोनी सहित कई कॉलोनियां जलमग्न नजर आईं। इसके अलावा शहर के बुध बाजार, सुपर मार्केट, रेती स्ट्रीट, चौमुखा पुल, अशोक नगर, आशियाना, कांठ की पुलिया, अशोक नगर, प्रभात मार्केट में भी सड़कों पर पानी दिखा। अहमदनगर, रहमतनगर में तो घरों व दुकानों में पानी घुस गया। नगर निगम के अधिकतर नाले जलनिकासी में फेल नजर आए। बारिश रुकने के करीब एक से दो घंटे बाद ही मुख्य सड़कों पर स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जिले में कहां कितनी हुई बारिश


मुरादाबाद - 62.0 एमएम

कांठ - 37.0 एमएम

बिलारी - 11.5 एमएम

ठाकुरद्वारा - 134.5 एमएम

कुल वर्षा- 245.0 एमएम

कुल औसत वर्षा- 61.25 एमएम
---

- बारिश के दौरान नगर निगम के सभी अधिकारी, कर्मचारी टीमों के साथ क्षेत्र में रहे। अचानक तेज बारिश से तत्काल तो पानी भरता ही है लेकिन नालों की पर्याप्त सफाई और अन्य बेहतर इंतजामों के कारण कुछ ही देर में जलनिकासी हो गई। मौके पर जहां भी जरूरत पड़ी, वहां टीमों ने पहुंचकर समस्या का समाधान किया।
अजीत कुमार, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed