फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rain damages Moradabad division, two children died due to wall collapse, schools up to class VIII closed

मुरादाबाद मंडल में बारिश से भारी नुकसान: दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, आठवीं तक के स्कूल बंद...अलर्ट जारी

Fri, 13 Sep 2024 10:02 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 10:02 AM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में लगातार बारिश का दाैर जारी है। इससे कई जगहों पर नुकसान भी हुआ है। मूंढापांडे इलाके में मकान की दीवार गिरने से दो बच्चों की माैत हो गई है। बारिश को देखते हुए सभी जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। 

विज्ञापन
Rain damages Moradabad division, two children died due to wall collapse, schools up to class VIII closed
मुरादाबाद में सड़कों पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों में  भारी बारिश का दाैर जारी है। बृहस्पतिवार को मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल और बिजनौर में मूसलाधार बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बारिश से मूंढापांडे में कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी मंडल के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रामपुर और अमरोहा में आठवीं तक स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है। मंडल के जिलों में बुधवार की रात से बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन तेज हवा के साथ बारिश जारी रही।
विज्ञापन


इस वजह से खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंचा है। धान की अगेती फसल बारिश और तेज हवा से खेत में गिर गई है। कई स्थानों पर पेड़ गिरने बिजली की आपूर्ति और सड़क यातायात पर विपरीत असर पड़ा। तेज हवा और बारिश की वजह से बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक पर पानी आने की वजह से ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। बारिश की वजह से बृहस्पतिवार को स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति कम रही। शहर की सड़कों पर जलभराव की वजह से यातायात भी प्रभावित रहा।

बारिश की वजह से तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार से बारिश से निजात मिल सकती है।

मुरादाबाद में अस्थायी पुल बंद करने के निर्देश

भारी बारिश से रामगंगा उफान पर है। जिला प्रशासन ने खतरे को देखते हुए बिकनपुर के अस्थायी पुल को बंद करने के निर्देश दिए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यम मिश्र ने मौके का निरीक्षण कर राजस्वकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।

कहां हुई कितनी बारिश

मंडल के पांचों जिलों रामपुर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद और बिजनौर में शुक्रवार को भी भारी बारिश के आसार हैं। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ ही तेज रफ्तार हवा भी चलेगी। बृहस्पतिवार को रामपुर में 80 मिमी, अमरोहा में 68 मिमी, संभल में 95 मिमी और मुरादाबाद में 104 मिमी बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed