फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rain caused power outage in half the city

Moradabad News: बारिश ने उड़ाई आधे शहर की बिजली, छह घंटे रही परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Rain caused power outage in half the city
मुरादाबाद। सोमवार की रात तीन बजे बारिश शुरू हुई तो आधे शहर की बिजली गुल हो गई। हालांकि कहीं बड़े फाल्ट नहीं हुए, लेकिन एक-एक घंटे के लिए कई बार बिजली गुल हुई। रात तीन बजे से लेकर मंगलवार की सुबह 11 बजे तक बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। कुछ कॉलोनियों में पीने के पानी की किल्लत भी रही।
विज्ञापन

मियां कॉलोनी में बिजली का खंभा झुकने के कारण बिजली गुल हो गई। लोगों ने सुबह छह बजे बारिश में ही बिजलीघर के कर्मचारियों से खंभा बदलने की अपील की। लोगों का कहना था कि कोई हादसा हो सकता है। विद्युत कर्मियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बारिश रुकते ही खंभा बदल दिया। गलशहीद में इंसुलेटर पंक्चर होने के कारण बिजली कटौती हुई। सुबह करीब डेढ़ घंटे बिजली बाधित रही। इसके अलावा लाइनपार मंडी समिति समिति बिजलीघर से जुड़े इलाकों में रात तीन बजे से सुबह 11 बजे तक कई बार ट्रिपिंग हुई। पानी की सरकारी सप्लाई भी बाधित रही। दिल्ली की कॉलोनी रेल विहार, बुद्धि विहार में भी छोटे-छोटे फाल्ट के कारण बिजली कटौती हुई। रामपुर रोड पर कबीर नगर में भी लोग कटौती से परेशान रहे। जिगर कॉलोनी, कानून गोयान, सीतापुरी, बदलदेव पुरी, आशियाना, रामगंगा विहार, मझोला में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article