फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rain: Boats run again in Bholanath and Mahashiv colonies

बारिश : भोलानाथ और महाशिव काॅलोनियों में फिर चली नाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Rain: Boats run again in Bholanath and Mahashiv colonies
मुरादाबाद। तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते शहर की तमाम सड़कें जहां तालाब बन गई हैं, वहीं भोलानाथ और महाशिव कॉलोनी में फिर से नाव चलने लगी है। महानगर में रामगंगा विहार, आर्यनगर की कॉलोनियों और लाइनपार के इलाके भी जलगग्न हो गए हैं। जलभराव के कारण लोगों का दैनिक कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। जलभराव के कारण तमाम लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। शाम के समय अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहर में पॉश कॉलोनियों में भी जलभराव हो गया। रामगंगा विहार के मुख्य मार्ग को छोड़कर काॅलोनियों में पानी भर गया। सोनकरपुर स्टेडियम के पास नाली का निर्माण कार्य होने के कारण आसपास जलभराव हो गया। आर्यनगर में नाले को पाटने के कारण पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। पानी निकलने की जगह नहीं है।
विज्ञापन

शहर की जीएमडी रोड, बुध बाजार में सुपर मार्केट की दुकानों में पानी भर गया है। जेल रोड, पार्श्वनाथ प्लाजा, रामगंगा विहार कॉलोनी के निचले इलाके, तहसील स्कूल, मकबरा रोड, झब्बू का नाला, मुगलपुरा, वारसीनगर, लालबाग में पानी भरने से महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भोलानाथ काॅलोनी और महाशिव काॅलोनी में लोग नाव के सहारे अपने घरों तक पहुंच रहे हैं। करीब डेढ़ माह पहले भी बारिश के बाद इन काॅलोनियों में नाव चलाने पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पार्षद बोले- वर्षों बाद भरा इतना पानी
भोलानाथ काॅलोनी और महाशिव कॉलोनी में आवागमन के लिए एक-एक नाव चलाई जा रही हैं। जरूरत की चीजों को मंगाने के लिए करीब चार से छह फुट पानी को पार करना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के पार्षद चंद्रभान सैनी का कहना है कि वर्षों बाद ऐसी बारिश हुई है। तीन दिनों से लोग ज्यादा परेशान हो गए हैं। एमडीए कॉलोनी के लोग भी जलभराव के चलते घरों से नहीं निकले हैं। यहां पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं है।
------------

लाइनपार के लोग भी बेबस
तीन दिनों की बारिश से लाइनपार के लोग बेबस हो गए हैं। विकास नगर पुलिया की सड़क, राम तलैया, हनुमान नगर, ढक्का की पुलिया, सूर्यनगर, रामलीला मैदान के साथ तीन तरफ की सड़कें शुक्रवार को भी जलमग्न रहीं। लाइनपार क्षेत्र में आधे शहर के नालों का पानी करूला नाला और ढक्का की पुलिया नाला में गिरता है। इसी कारण थोड़ी बारिश होने पर लाइनपार क्षेत्र की सड़कें तालाब बन जाती हैं। इन सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। स्कूटी और बाइक सड़कों पर जलभराव के कारण बंद हो जा रही हैं।

-------------
नगर निगम पर अनदेखी का आरोप
विकास नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य लोगों ने कहा कि जल निकासी के लिए नगर निगम कोई पहल नहीं कर रहा है। निगम के अधिकारी निरीक्षण के लिए भी नहीं आ रहे हैं। ठेकेदार ने नाला निर्माण में गड़बड़ी की है। इसी कारण सड़कें पानी से लबालब हो गईं। दुकानदारों का कहना है कि स्थानीय लोग मलबे के गंदे पानी से गुजरने को मजबूर हैं। जलभराव से रेलवे स्टेशन जाने वालों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed