फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railways runs bulldozer on encroachment for construction of Kapoor Company bridge

Moradabad News: कपूर कंपनी पुल निर्माण के लिए रेलवे ने अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Railways runs bulldozer on encroachment for construction of Kapoor Company bridge
मुरादाबाद। नए कपूर कंपनी पुल के निर्माण के लिए रेलवे ने लाइनपार की ओर से अतिक्रमण हटाया। रेलवे की भूमि पर बनाई गई तीन दुकानों व एक अस्थायी खोखे को तोड़ दिया गया। इन दुकानों को पहले ही नोटिस देकर खाली कराया जा चुका था। मंगलवार को इन्हें बुलडोजर से तोड़कर पुल निर्माण के लिए जगह बनाई गई।
विज्ञापन


रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ने पुराने पुल के बराबर में नए पुल के निर्माण के लिए नींव में कंक्रीट भरने का काम पूरा कर लिया है। साथ ही 20 स्थानों पर लोहे के खंभे भी लगाए जा चुके हैं। अब जल्द ही लखनऊ स्थित कार्यशाला से पुल के गर्डर आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने बताया कि शहर की ओर से भी दुकानों को हटाया जाना है। दुकानदारों को नोटिस दे दिया गया है। जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। नए पुल के निर्माण को नवंबर के अंत तक पूरा किया जाना है। पुराने पुल पर दो साल से दोपहिया वाहनों का आवागमन बंद है। लाइनपार से शहर की ओर आवागमन के लिए लोगों को लोकोशेड पुल से घूमकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed