{"_id":"6b05e6a9e60047030d09fabd","slug":"railways-erects-a-wall-access-blocked-for-400-families-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-1044835-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रेलवे ने खींची दीवार... 400 परिवारों का रास्ता बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रेलवे ने खींची दीवार... 400 परिवारों का रास्ता बंद
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे ने अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए हरथला कॉलोनी में बाउंड्रीवाल बना दी, लेकिन इस कार्रवाई ने तीन कॉलोनियों के करीब 400 परिवारों के सामने आवागमन का संकट खड़ा कर दिया है। पटेल नगर, चंद्र नगर और ब्रजधाम कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि जिस रास्ते को रेलवे बंद कर रहा है, वही उनके लिए मुख्य आवागमन का मार्ग है। अब स्कूल, अस्पताल, बाजार और मंदिर जाने के लिए उन्हें करीब दो किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा। सबसे बड़ी चिंता यह है कि गलियों में एंबुलेंस और दमकल जैसे आपातकालीन वाहन भी नहीं पहुंच सकेंगे।
दरअसल, रेलवे हरथला कॉलोनी में हजारों वर्ग मीटर खाली जमीन पर एक शादी समारोह आयोजित किए जाने के बाद रेलवे ने अपनी संपत्ति को लेकर सख्ती शुरू की है। जमीन पर जगह-जगह रेलवे की संपत्ति होने के बोर्ड लगाए गए हैं। इसके साथ ही सोमवार को रेलवे की टीम ने बाउंड्रीवाल बनाकर रास्ता बंद कर दिया। स्थानीय लोगों ने मौके पर विरोध भी किया, लेकिन निर्माण नहीं रोका गया।
लोगों के मुताबिक, अभी एक स्थान पर रास्ता छोड़ा गया है, लेकिन वहां भी बुनियाद भर दी गई है। उन्हें आशंका है कि 30 नवंबर को रेलवे की इंजीनियरिंग टीम के पहुंचने के बाद इस रास्ते को भी बंद कर दिया जाएगा। ऐसा हुआ तो तीनों कॉलोनियों के लोगों के पास महज पांच मीटर चौड़ी गलियों से निकलने का विकल्प बचेगा। इन रास्तों से बड़े वाहन तो दूर, आपातकालीन सेवाओं का पहुंचना भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन
लोगों के कोट्स (फोटो)
रेलवे जिस रास्ते को बंद कर रहा है, उसका इस्तेमाल वर्षों से तीनों कॉलोनियों के लोग कर रहे हैं। बच्चों को स्कूल भेजना हो या बाजार और अस्पताल जाना हो, इसी रास्ते से आसानी होती है। अब रास्ता बंद होने पर रोजमर्रा के कामों के लिए भी लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा।
- मयूर, ब्रजधाम कॉलोनी
कॉलोनी में किसी की तबीयत अचानक बिगड़ जाए तो एंबुलेंस बुलाने का क्या फायदा होगा, जब वह घर तक ही नहीं पहुंच सकेगी। पांच मीटर चौड़ी गलियों में बड़े वाहन ले जाना संभव नहीं है। रेलवे को जमीन की सुरक्षा के साथ लोगों की आपातकालीन जरूरतों का भी ध्यान रखना चाहिए।
- चंद्रावती, रेलवे हरथला कॉलोनी
यहां करीब 400 परिवार रहते हैं। रेलवे की कार्रवाई से अकेले एक परिवार नहीं, बल्कि तीन कॉलोनियों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। प्रशासन को दीवार बनाने से पहले वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करनी चाहिए।
- जितेंद्र कुमार, पटेल नगर
रास्ता बंद होने से बाजार, अस्पताल और दूसरे जरूरी कामों के लिए करीब दो किलोमीटर घूमकर जाना पड़ेगा। रोजाना आने-जाने वाले लोगों का समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे। रेलवे अधिकारियों को मौके पर आकर देखना चाहिए कि इस रास्ते पर कितने परिवार निर्भर हैं।
- बब्लू, रेलवे हरथला कॉलोनी
रास्ता बंद होने से सबको परेशानी होगी। सोमवार को निर्माण शुरू हुआ तो लोगों ने विरोध किया, लेकिन किसी ने उनकी समस्या सुनने की कोशिश नहीं की। बिना वैकल्पिक रास्ता दिए रास्ता बंद करना उचित नहीं है।
- अंकित कुमार, चंद्र नगर
इन कॉलोनियों में रेलवे के कर्मचारी भी रहते हैं। रास्ता बंद होने का असर उन पर भी पड़ेगा। बच्चों को स्कूल छोड़ने, काम पर जाने और जरूरी सामान लाने तक में दिक्कत होगी। रेलवे प्रशासन को सभी प्रभावित परिवारों की समस्या समझकर निर्णय लेना चाहिए।
- संगीता सिंह, चंद्र नगर
रास्ते का संकट केवल आने-जाने तक सीमित नहीं है। आग लगने या किसी दुर्घटना की स्थिति में दमकल की गाड़ी भी गलियों में नहीं पहुंच पाएगी। प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार नहीं करना चाहिए। पहले लोगों के लिए सुरक्षित और चौड़ा रास्ता किया जाए।
- जसराज सिंह, चंद्र नगर
रेलवे, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के अपने तर्क
इंजीनियरिंग विभाग इस मामले को देख रहा है। रेलवे की जहां भी संपत्ति है, वहां कब्जा रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
- महेश यादव, सीनियर डीसीएम
ब्रजधाम कॉलोनी और रेलवे हरथला कॉलोनी के लोग आए थे। उनसे शिकायती पत्र लेकर जिलाधिकारी से मिलने को कहा गया है। यदि कॉलोनी नगर निगम की है तो उच्चाधिकारी ही इस मामले में निर्णय कर सकते हैं।
- अंकुर श्रीवास्तव, एडीएम सिटी
ब्रजधाम कॉलोनी व चंद्रनगर कॉलोनी से स्थानीय पार्षद ने समस्या बताई है। जिला प्रशासन व रेल प्रशासन के साथ समन्वय कर इस समस्या का हल निकाला जाएगा।
- रितेश गुप्ता, नगर विधायक