फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway Update: Six trains will run changed routes December 10, passengers face problems inter locking

Railway Update: दस दिसंबर तक बदले मार्ग से चलेंगी छह ट्रेनें, इंटर लॉकिंग के कारण यात्रियों को होगी परेशानी

Fri, 01 Dec 2023 03:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 03:51 PM IST
सार

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि लखनऊ मंडल के पटरंगा-रौजागांव-रुदौली रेलखंड में 10 दिसंबर तक इंटरलॉकिंग होगी। इसके चलते मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। 

विज्ञापन
Railway Update: Six trains will run changed routes December 10, passengers face problems inter locking
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : Social Media

विस्तार

लखनऊ मंडल के पटरंगा-रौजागांव-रुदौली रेलखंड में 10 दिसंबर तक इंटरलॉकिंग होगी। इसके चलते मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली दून, किसान, सियालदह व अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें तीन से 10 दिसंबर तक बदले मार्ग से चलेंगी। इसके कारण सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि (13009) हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस तीन से नौ दिसंबर तक वाराणसी-मां वेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेगी। (13010) योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस तीन दिसंबर से नौ दिसंबर तक लखनऊ-मां वेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी होकर चलेगी।
विज्ञापन


(13307) धनबाद-फिरोजपुर केंट एक्सप्रेस तीन से नौ दिसंबर तक वाराणसी-मां वेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेगी। (13308) फिरोजपुर केंट-धनबाद एक्सप्रेस तीन से नौ दिसंबर तक लखनऊ-मां वेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी होकर चलेगी। (15934) अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस आठ दिसंबर को लखनऊ-मां वेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


(15623) भगत की कोठी-कामख्या एक्सप्रेस पांच दिसंबर को लखनऊ-मां वेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी होकर चलेगी। (13151) कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन से नौ दिसंबर तक जाफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ होकर चलेगी। (14650) अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस चार, छह व नौ दिसंबर को लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा होकर चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed