फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway police failed, army officer caught mobile thief in the train

Moradabad News: रेलवे पुलिस फेल, ट्रेन में सेना के अफसर ने पकड़े मोबाइल चोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Railway police failed, army officer caught mobile thief in the train
मुरादाबाद। जम्मूतवी से गोरखपुर जाने वाली (12588) अमरनाथ एक्सप्रेस में रविवार सुबह यात्रियों के मोबाइल चोरी हो गए। ट्रेन में तैनात जीआरपी के जवानों को बुलाया गया तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि अगले स्टेशन पर उतरकर रिपोर्ट दर्ज करानी होगी, जबकि ट्रेन में सवार सेना के कैैप्टन गुर प्रकाश की होशियारी से मोबाइल चोर पकड़े गए।
विज्ञापन


गोरखा रेजिमेंट के कैप्टन गुर प्रकाश ने बताया कि वह जम्मूतवी से अपने घर बरेली लौट रहे थे। 29 सितंबर की सुबह ट्रेन के ए-1 कोच में दो यात्रियों के मोबाइल चोरी हुए। यात्री रोहित ने अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था, जबकि मुनाफ का फोन बैग में रखा था। यात्रियों को चोरी के बारे में कोई अंदाजा नहीं था और वह एक-दूसरे पर शक करने लगे।
विज्ञापन

जीआरपी ने जब हाथ खड़े कर दिए तो कैप्टन ने बताया कि सुबह चार बजे कोच अटेंडेंट को कंबल लेने के लिए बुलाया था। कंबल ढूंढने के लिए कोच अटेंडेंट ने टार्च जलाकर कोच के केबिनों में खोजबीन की थी। आर्मी अफसर को शक हुआ कि उसी दौरान मोबाइल चोरी हुए होंगे। कैप्टन के कहने पर यात्रियों ने कोच अटेंडेंट की अचानक तलाशी ली तो अटेंडेंट व उसके दो साथियों के पास से 13 मोबाइल बरामद हुए। आरोपियों ने चोरी किए गए मोबाइल बेडरोल वाले केबिन में दबा रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की बात कुबूल कर ली। बताया कि मोबाइल ट्रेन के अलग-अलग कोच से चोरी किए गए हैं। वहीं ट्रेन के यात्रियों ने कैप्टन गुर प्रकाश को धन्यवाद दिया। सुबह 10 बजे ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर रुकी तो यात्रियों ने तीनों को जीआरपी को सौंप दिया। इनमें से एक आरोपी भाग निकला। अन्य दो के खिलाफ यात्रियों ने शिकायत की। जीआरपी का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मोबाइल यात्रियों को मिल गए थे, इसलिए किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed