Railway News: रोजा में इंटरलॉकिंग.. 30 जोड़ी ट्रेनें की गईं रद्द, एक महीने रेल यात्रियों को झेलनी होगी परेशानी
मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 30 जोड़ी ट्रेनें सात जुलाई से पांच अगस्त कर रद्द रहेंगी। इससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ रेलखंड के रोजा में सात जुलाई से नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुलाई-अगस्त माह में यदि आप ट्रेनों से सफर करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड के रोजा में सात जुलाई से नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया है। इसके कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली 30 जोड़ी ट्रेनें सात जुलाई से पांच अगस्त तक अलग-अलग दिन रद्द रहेंगी।
वहीं सात ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी। रद्द की गई ट्रेनों में काशी विश्वनाथ, जनसाधारण, जनसेवा, गरीबरथ, अवध असम, अमरनाथ एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 31 जुलाई से पांच अगस्त तक (12369-70) हावड़ा-देेहरादून कुंभ एक्सप्रेस देहरादून से लखनऊ के बीच ही चलेगी।
दो व तीन अगस्त को उपासना एक्सप्रेस भी देहरादून से लखनऊ के बीच चलेगी। तीन व चार अगस्त को राजधानी एक्सप्रेस, पांच अगस्त को श्रमजीवी एक्सप्रेस को दिल्ली से एक घंटा देरी से चलाया जाएगा। सियालदह एक्सप्रेस एक से चार अगस्त तक जम्मूतवी व कोलकाता से दो से छह घंटे देरी से चलेगी।
19 से 22 जुलाई तक भी इस ट्रेन को रास्ते में एक घंटे रोका जाएगा। इसके अलावा (12204) गरीबरथ एक्सप्रेस, (20504) राजधानी एक्सप्रेस, कामाख्या-आनंदविहार, गंगा सतलुज, जम्मूतवी-गाजीपुर, नंगलडैम-कोलकाता, बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल, बनमंखी-आनंदविहार एक्सप्रेस को अलग अलग दिन रास्ते में 45 से 60 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
(20504) नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस पांच अगस्त को गाजियाबाद-कानपुर-लखनऊ होकर चलेगी। (15529) सहरसा-आनंदविहार एक्सप्रेस 24 व 31 जुलाई को सीतापुर-पीलीभीत-बरेली-रामगंगा ब्रिज होकर चलेगी। वापसी में 25 जुलाई व एक अगस्त को इसी मार्ग से लौटेगी।
(15621) कामाख्या-आनंदविहार एक्सप्रेस 25 जुलाई व एक अगस्त को सीतापुर-पीलीभीत-बरेली-रामगंगा ब्रिज होकर चलेगी। इसी मार्ग से वापसी करेगी। (14009-10) बनमंखी-आनंदविहार एक्सप्रेस 21 जुलाई से चार अगस्त तक सीतापुर-पीलीभीत-बरेली-रामगंगा ब्रिज मार्ग से आवागमन करेगी।
ये ट्रेनें रहेंगी रद
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कब रहेगी रद्द
14617/18 जनसेवा एक्सप्रेस 25 जुलाई से 7 अगस्त
12491/92 श्रमजीवी एक्सप्रेस 26 जुलाई से 4 अगस्त
15211/12 जननायक एक्सप्रेस 23 जुलाई से 6 अगस्त
22423/24 गोरखपुर-अमृतसर एक्स 21 जुलाई से 5 अगस्त
14603/04 गरीबरथ एक्सप्रेस 24 जुलाई से 2 अगस्त
22551/52 अंत्योदय एक्सप्रेस 27 जुलाई से 4 अगस्त
22453/54 राज्यरानी एक्सप्रेस 31 जुलाई से 6 अगस्त
14235/36 बरेली-बनारस एक्सप्रेस 31 जुलाई से 5 अगस्त
14307/08 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस एक से 5 अगस्त
15043/44 लखनऊ-काठगोदाम एक्स 21 जुलाई से 5 अगस्त
15904/03 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 29 जुलाई से 4 अगस्त
15119/20 जनता एक्सप्रेस 23 जुलाई से 5 अगस्त
14241/42 नौचंदी एक्सप्रेस 22 जुलाई से 5 अगस्त
13257/58 जनसाधारण एक्सप्रेस 1 से 5 अगस्त
15011/12 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ 31 जुलाई से 5 अगस्त
15073/74 त्रिवेणी एक्सप्रेस 31 जुलाई से 6 अगस्त
15075/76 त्रिवेणी एक्सप्रेस 31 जुलाई से 5 अगस्त
15127/28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 31 जुलाई से 5 अगस्त
12203/04 गरीबरथ एक्सप्रेस 3 से 6 अगस्त
15909/10 अवध असम एक्सप्रेस 29 जुलाई से 4 अगस्त
15653/54 अमरनाथ एक्सप्रेस 31 जुलाई व 2 अगस्त
12587/88 अमरनाथ एक्सप्रेस 3 व 4 अगस्त
15623/24 भगत की कोठी-कामख्या 26 जुलाई से 6 अगस्त
15531/32 सहरसा-अमृतसर-सहरसा 21 जुलाई से 5 अगस्त
12407/08 कर्मभूमि एक्सप्रेस 19 जुलाई से 7 अगस्त
15655/56 कामख्या-वैष्णो देवी एक्स 21 से 31 जुलाई
नोट- इनके अलावा रोजा-बरेली पैसेंजर, सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर, बालामऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर, सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर पैसेंजर 21 जुलाई से 6 अगस्त तक रद्द रहेगी।