फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway hit, earned three and a half hundred rupees, spent 25 thousand on fuel

ईंधन पर खर्च 25000 और कमाई 350 रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Railway hit, earned three and a half hundred rupees, spent 25 thousand on fuel
मुरादाबाद। आमदनी अठ्ठनी और खर्चा रुपया वाली कहावत रेलवे द्वारा डीजल इंजन से संचालित पैसेंजर ट्रेनों पर काफी सटीक बैठती है। वर्तमान में जहां मुरादाबाद रेल मंडल में 95 फीसदी रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण हो चुका है। वहीं, मुरादाबाद से संभल, चंदौसी के बीच अब भी पैसेंजर ट्रेनों को डीजल इंजन से दौड़ाया जा रहा है। नतीजतन मुरादाबाद-संभल डीएमयू (डीजल मल्टीपल यूनिट) पर 25000 रुपये का ईंधन खर्च करने के बाद महज 350 रुपये की आय प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन

रेलवे के मुताबिक डीजल इंजन से संचालित ट्रेनें एक किलोमीटर चलने के लिए छह से आठ लीटर लीटर खर्च करती हैं। मुरादाबाद जंक्शन से संभल हातिम सराय रेलवे स्टेशन की दूरी लगभग 47 किमी है। इस प्रकार संभल तक पहुंचने में ट्रेन का इंजन 282 लीटर डीजल खर्च करता है।
विज्ञापन

इसके अलावा डीजल इंजन के माइलेज को घंटों में भी मापा जाता है। एक इंजन प्रतिघंटा 20 से 25 लीटर डीजल खर्च करता है। ट्रेन को कुछ देर के लिए विभिन्न स्टेशनों पर रोकना भी पड़ता है। ऐसे में मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से शुरू होकर संभल तक पहुंचने में ये पैसेंजर ट्रेन तकरीबन 300 लीटर डीजल लेती है। बाजार मूल्य के अनुसार इसकी कीमत 25500 रुपये है। जबकि ट्रेन के बिजली से चलाने पर प्रति किलोमीटर सात यूनिट बिजली खर्च होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार संचालन करने पर संभल तक पहुंचने में तकरीबन 340 यूनिट बिजली खर्च होगी। इस पर आने वाला खर्च डीजल की अपेक्षा 10 गुना कम हो जाएगा। एक यूनिट बिजली रेलवे को सात रुपये की दर से उपलब्ध होती है। ऐसे में सिर्फ 2500 रुपये की बिजली में ट्रेन संभल पहुंच जाएगी।
पिछले तीन दिनों का आंकड़ा लें तो मुरादाबाद से संभल तक इस ट्रेन में रोजाना 20-20 यात्रियों ने सफर किया है। इससे प्रतिदिन की आय का औसत 350 रुपये है। रेलमार्ग का विद्युतीकरण होने पर और यात्रियों की संख्या में थोड़ा इजाफा होने से रेलवे को काफी लाभ होगा।

इस मामले में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पीएस बघेल का कहना है कि रेल मंडल में जो पांच फीसदी रेलवे ट्रैक विद्युतीकरण से वंचित है, वहां कार्य चल रहा है। राजा का सहसपुर-संभल-हरदुआगंज रेलखंड पर मुख्य संरक्षा आयुक्त संभवत: मार्च में मुआयना कर सकते हैं। तब तक विद्युतीकरण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed