{"_id":"5f6a71cd8ebc3ee8e37ba30f","slug":"railway-extend-passenger-pass-validity-city-news-mbd363534720","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सक्लूसिव : यात्री पास की वैधता बढ़ाएगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सक्लूसिव : यात्री पास की वैधता बढ़ाएगा रेलवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। लॉकडाउन से पहले जिन यात्रियों ने ट्रेन में यात्रा के लिए पास बनवाया था लेकिन ट्रेनें बंद हो जाने की वजह से यात्रा नहीं कर पाए। उनके लिए राहत की खबर है। रेलवे उन सभी यात्रियों के पास की वैधता को बढ़ाएगा। रेलवे बोर्ड से इसके लिए पत्र जारी हो चुका है। इस फैसले से दैनिक यात्रा करने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार जितने दिनों तक ट्रेनें बंद रहीं उतने दिन का समय बढ़ा दिया जाएगा। यानि लॉकडाउन से पहले पास की जितनी वैधता थी उतने दिनों की भरपाई की जाएगी। इस फैसले के बाद दैनिक यात्रा करने वाले लोगों को पास के नवीनीकरण में रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। बता दें कि रेलवे द्वारा दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए पास की सुविधा होती है। इसका लाभ लेने के लिए यात्री महीने के हिसाब से रुपये जमा करते हैं। इसमें गंतव्य व आगमन के स्थानों की दूरी का किराया देना होता है। पास के द्वारा किस ट्रेन में यात्रा की जा सकती है। इसका भी विवरण रहता है। सूचना के अनुसार इस साल जो पास बनेें हैं उनकी वैधता स्वत: ही बढ़ा दी गई है। जबकि अन्य पासों का रिन्यूवल किया जाना है। हालांकि अभी यह आदेश रेलवे बोर्ड की ओर से है। सहायक वाणिज्य प्रबंधक नरेश सिंह ने बताया कि बोर्ड की ओर से पत्र जारी हुआ है। जोनल मुख्यालय से निर्देशों के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।