{"_id":"6b0739bc173f5b834b04572c","slug":"railway-employees-denied-leave-express-outrage-stage-protest-at-drm-office-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-1045576-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छुट्टियां न मिलने पर भड़के रेलकर्मी, डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छुट्टियां न मिलने पर भड़के रेलकर्मी, डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ट्रेन ड्राइवरों को छुट्टी नहीं मिलने और निर्धारित विश्राम में कटौती से नाराज रेलकर्मियों ने बुधवार को डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) के नेतृत्व में रनिंग स्टाफ ने वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के कार्यालय के सामने धरना दिया। इस दौरान पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए डीआरएम कक्ष के बाहर तक पहुंच गए। उस समय जीएम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग चल रही थी। अधिकारियों के अनुरोध पर यूनियन पदाधिकारी परिसर में लौट आए और वहीं प्रदर्शन किया।
संगठन के मंडल अध्यक्ष सुहैल खालिद और मंडल मंत्री राजेश चौबे के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में लोको पायलटों और सहायक लोको पायलटों की छुट्टियों में कटौती, रेस्ट नहीं मिलने और ड्यूटी के घंटों का मुद्दा उठाया गया। यूनियन पदाधिकारियों की अधिकारियों से वार्ता हुई। इसके बाद वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। यूनियन के अनुसार, अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आवश्यक कार्यों के लिए ली गई छुट्टी में कटौती नहीं होगी। अनुपस्थित दर्ज किए गए कर्मचारियों का एमओआर निरस्त किया जाएगा और वर्तमान में अनुपस्थित कर्मचारियों की छुट्टी लगाई जाएगी। किसी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी नहीं होगी। प्रदर्शन में दीपक यादव, स्योराज सिंह, रजत यादव, महेश गंगवार आदि पदाधिकारी शामिल रहे।