{"_id":"58924bb64f1c1b4a40e80d71","slug":"railway-employee-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मचारी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कर्मचारी की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 02 Feb 2017 02:40 AM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन परिसर में कर्मचारी की गोली मार कर दी गई। घटना के समय कर्मचारी रेलवे स्टेशन के सेकेंड एंट्री गेट के पास कैंटीन पर बैठा था। इसी दौरान उसे कॉल कर दो युवकों ने बुला लिया। कर्मचारी हाथ में चाय का कप लेकर उनसे मिलने चला गया। तीनोें एक पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान उसे गोली मार करदी। इसके बाद हमलावर लाइनपार की ओर फरार हो गए। इस घटना से सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया विशाल विलियम्स (32) सिविल लाइंस के पटेल नगर का रहने वाला था।
विशाल के पिता विलियम्स मैसी रेलवे में गार्ड के पद तैनात थे। 13 जुलाई 2013 को उनकी मौत हो गई थी। विशाल को मृताश्रित कोेटे में टेक्नीशियन के पद नौकरी मिली थी। विशाल के परिवार में मां एलबी विलियम्स, भाई विल्सेंट विलियम्स और जैम्स व बहन अंजली है।
विज्ञापन
अभी विशाल की ट्रेनिंग ही चल रही थी। बुधवार सुबह विशाल ड्यूटी गया था। दोपहर करीब बारह बजे वह रेलवे परिसर में सेकेंड एंट्री गेट के पास कैंटीन में अपने चार साथी कर्मचारियों संग चाय पी रहा था। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आई।
कॉल रिसीव करते ही वह चाय का कप हाथ में लेकर कैंटीन से 30-40 कदम दूर पेड़ के नीचे पहुंच गया। यहां दो युवक उसका इंतजार कर रहे थे। तीनों यहां बैठ गए और बाचतीत करने लगे। इसी दौरान विशाल को सीने में सटाकर गोली मार दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विशाल के चीखने पर कैंटीन में बैठे लोग दौड़े। लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने विशाल को जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जीआरपी सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि मैमो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है।