फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   railway crossing gate broken in accident

चार जगह वाहनों की टक्कर से टूटे फाटक, रेल संचालन ठप

Fri, 16 Mar 2018 03:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद। Updated Fri, 16 Mar 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
railway crossing gate broken in accident
वाहनों की टक्कर से रेलवे फाटक टूटे - फोटो : demo pic
मुरादाबाद रेल मंडल में गुरुवार को वाहनों की टक्कर से चार जगह रेल फाटक टूट गए। जिसकी वजह से रेल संचालन ठप हो गया। दून एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हो गईं। आरपीएफ ने क्रासिंग पर लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है> गुरुवार सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर पीतांबर  और रसोइया के बीच स्थित गेट संख्या 352 सी में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से फाटक टूट गया। गेटमैन की ओर से स्टेशन मास्टर को दी गई सूचना पर  रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


सुबह शाम सात बजे तकनीकी टीम की ओर से मरम्मत करने के बाद यहां से ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। सुबह ग्यारह बजकर 25 मिनट पर धमौरा और दुगनपुर के बीच गेट संख्या 394 सी में ट्रक ने टक्कर मार दी। यहां पर दोपहर दो बजकर 55 मिनट तक मरम्मत पूरी होने के बाद रेल संचालन शुरू हो सका । यहां फाटक खराब होने के कारण  जन साधारण एक्सप्रेस, अकाल तख्त, गरीब रथ, सियालदह एक्सप्रेस और पांच मालगाड़ियां बीच में ही रोक दी र्गई थीं। 
विज्ञापन


बिलपुर और मिरानपुर कटरा के बीच स्थित गेट संख्या 343 सी में  दोपहर बारह बजे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे की वजह से पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस और त्रिवेणी एक्सप्रेस तथा तीन मालगाड़ियां लेट हो गई। फाटक ठीक करने के बाद दोपहर दो बजे ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। दिलपुरा के पास स्थित फाटक में दोपहर दो बजे वाहन ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से दो एक्सप्रेस ट्रेनें लेट हो गईं। जबकि रामपुर और शहजादनगर के बीच फाटक खराब हो गया। जिसकी वजह से दून एक्सप्रेस ट्रेन लेट हो गईं। जहां जहां फाटकों में टक्कर मारी गई हैं। वहां वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed