{"_id":"5aaac4534f1c1bac758b5909","slug":"railway-crossing-gate-broken-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जगह वाहनों की टक्कर से टूटे फाटक, रेल संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जगह वाहनों की टक्कर से टूटे फाटक, रेल संचालन ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद।
Updated Fri, 16 Mar 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
वाहनों की टक्कर से रेलवे फाटक टूटे
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद रेल मंडल में गुरुवार को वाहनों की टक्कर से चार जगह रेल फाटक टूट गए। जिसकी वजह से रेल संचालन ठप हो गया। दून एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हो गईं। आरपीएफ ने क्रासिंग पर लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है> गुरुवार सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर पीतांबर और रसोइया के बीच स्थित गेट संख्या 352 सी में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से फाटक टूट गया। गेटमैन की ओर से स्टेशन मास्टर को दी गई सूचना पर रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची।
सुबह शाम सात बजे तकनीकी टीम की ओर से मरम्मत करने के बाद यहां से ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। सुबह ग्यारह बजकर 25 मिनट पर धमौरा और दुगनपुर के बीच गेट संख्या 394 सी में ट्रक ने टक्कर मार दी। यहां पर दोपहर दो बजकर 55 मिनट तक मरम्मत पूरी होने के बाद रेल संचालन शुरू हो सका । यहां फाटक खराब होने के कारण जन साधारण एक्सप्रेस, अकाल तख्त, गरीब रथ, सियालदह एक्सप्रेस और पांच मालगाड़ियां बीच में ही रोक दी र्गई थीं।
बिलपुर और मिरानपुर कटरा के बीच स्थित गेट संख्या 343 सी में दोपहर बारह बजे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे की वजह से पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस और त्रिवेणी एक्सप्रेस तथा तीन मालगाड़ियां लेट हो गई। फाटक ठीक करने के बाद दोपहर दो बजे ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। दिलपुरा के पास स्थित फाटक में दोपहर दो बजे वाहन ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से दो एक्सप्रेस ट्रेनें लेट हो गईं। जबकि रामपुर और शहजादनगर के बीच फाटक खराब हो गया। जिसकी वजह से दून एक्सप्रेस ट्रेन लेट हो गईं। जहां जहां फाटकों में टक्कर मारी गई हैं। वहां वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है।