फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rail worker married with teenager with duplicate paper

फर्जी दस्तावेज बनवाकर रेल कर्मी ने नाबालिग से कर ली दूसरी शादी......

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
rail worker married with teenager with duplicate  paper
मुरादाबाद। भगतपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसने नाबालिग का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाकर उससे दूसरी शादी कर ली है। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का पति रेलवे विभाग में कार्यरत है। एसएसपी ने सीओ ठाकुरद्वारा को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

भगतपुर थानाक्षेत्र के गांव निवासी महिला ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया रेलवे विभाग में कार्यरत कर्मचारी से सितंबर 2020 में उसकी शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि उसके पति ने बिजनौर जनपद के नूरपुर गांव निवासी एक नाबालिग लड़की से दूसरी शादी कर ली है। लड़की की जन्मतिथि शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में सात मई 2005 है। महिला का आरोप है कि पति और लड़की के भाई व पिता ने फर्जीवाड़ा करके जन्मतिथि पांच मार्च 2003 दर्शाते हुए फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कर लिया। इसके बाद लड़की के साथ शादी का रजिस्ट्रेशन करा लिया है। महिला का आरोप है कि उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की है। शिकायत करने पर पति जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने सीओ ठाकुरद्वारा को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed