फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rail Budget: 14 bridges from Pink Book for Moradabad Division

रेल बजट : मुरादाबाद मंडल के लिए पिंक बुक से निकली 14 पुलों की सौगात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rail Budget: 14 bridges from Pink Book for Moradabad Division
मुरादाबाद। आम बजट जारी होने के बाद रेलवे के विकास की तस्वीर भी साफ हो गई है। मुरादाबाद मंडल में विशेषकर नए पुलों के निर्माण और पुराने पुलों के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया गया है। कुल 14 पुलों के लिए बजट जारी किया गया है। इसके अलावा नई रेल लाइन बिछाने, पुरानी लाइन के नवीनीकरण, दोहरीकरण, सिग्नल व्यवस्था को आधुनिक बनाने और समपार फाटकों पर सुरक्षा के लिए अच्छी खासी रकम रेलवे खर्च करेगा।
विज्ञापन

देवबंद से रुड़की के बीच 27.45 किमी और ऋषिकेश-कर्ण प्रयाग (125.09 किमी) नई रेल लाइन के लिए बजट जारी किया गया है। इसके अलावा पिछले दो वर्षों की तरह इस बार भी हरदोई-गुरसहायगंज बारास्ता सांडी नई रेल लाइन के लिए 13 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। हालांकि इस प्रोजेक्ट पर रेलवे काम में लगातार देरी कर रहा है। हरिद्वार-लक्सर में 27 किमी रेललाइन का दोहरीकरण, बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ रेलखंड पर 167.74 किमी रेल लाइन का दोहरीकरण, मुरादाबाद-चंदौसी दोहरीकरण प्रोजेक्ट को पूरा करना, मुरादाबाद-बनारस के बीच विभिन्न रेलखंडों में दोहरीकरण के लिए धनराशि जारी होगी। मंडी धनौरा, हल्दौर और बिजनौर लूप लाइनों का विस्तार 29 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। पिलखुआ-डासना को नए क्रासिंग स्टेशनों के रूप में विकसित किया जाएगा। 13 समपार फाटकों को बंद कर समीपवर्ती फाटकों के साथ विलय किया जाएगा। इसके अलावा मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच 49 किमी, मुरादाबाद-चंदौसी के बीच 10 किमी, बरेली-चंदौसी के बीच 16 किमी, बरेली-मुरादाबाद के बीच 34 किमी, मुरादाबाद-सहारनपुर के बीच 85 किमी, मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच 60 किमी रेल मार्ग का नवीनीकरण किया जाएगा। रायवाला-ऋषिकेश, राजा का सहसपुर-संभल हातिम सराय, गजरौला-मुज्जमपुर नारायन, रोजा-सीतापुर, नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच छोटे छोटे रेलखंडों का नवीनीकरण किया जाएगा। बरेली में 26 कोच वाली ट्रेन के लिए वाशिंग और सिक लाइन तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

गजरौला-मुज्जमपुर नारायन, सीतापुर-बालामऊ-उन्नाव, नजीबाबाद-कोटद्वार, मुरादाबाद-चंदौसी के बीच स्टेशनों पर सिग्नल के आधुनिकीकरण के लिए कार्य किया जाएगा। इसके अलावा चंदौसी में संचालित जोनल रेलवे के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग अपग्रेडेशन के लिए 14.5 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि मु्यालय की ओर से पिंक बुक जारी कर दी गई है। इसके अनुसार सभी रेल मंडलों में विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं पिंक बुक
आम बजट जारी होने के बाद रेलवे के हिस्से के बजट से होने वाले कार्यों को एक बही में अलग प्रस्तुत किया जाता है। इस बही को रेलवे की भाषा शैली में पिंक बुक का नाम दिया गया है। भारतीय रेलवे में कुल 17 जोनल मुख्यालय हैं। पिंक बुक सभी जोनल मुख्यालयों के लिए अलग-अलग भी बनाई जाती है। इसमें किस कार्य के लिए कितना बजट जारी किया गया है, यह स्पष्ट हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed