{"_id":"67bf72652fe3e290780169e2","slug":"raids-in-amroha-and-bijnair-in-search-of-leader-of-transformer-theft-gang-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-591583-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के सरगना की तलाश में अमरोहा व बिजनाैर में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के सरगना की तलाश में अमरोहा व बिजनाैर में छापा
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंतरराज्यीय ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के सरगना अमरोहा निवासी बिजली विभाग के ठेकेदार सतपाल की तलाश में पुलिस ने बुधवार को बिजनौर और अमरोहा में दबिश दी। हालांकि, वह हत्थे नहीं चढ़ा।
वहीं जांच पड़ताल के बाद सतपाल के करीबी बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। सतपाल की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि ट्रांसफार्मर और तार चोरी होने के बाद अधिकारी चुप क्यों बैठ जाते थे।
सिविल लाइंस पुलिस ने सोमवार को अमरोहा के धनौरा थाना क्षेत्र के फदैड़ी सादात निवासी सरताज, उसके भाई इमरान, असलम, सलीम, बंटी और नीरज कुमार उर्फ जेई साहब को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने ही सिविल लाइंस क्षेत्र से ट्रांसफार्मर चोरी किया था। उन्होंने ठेकेदार सतपाल को गिरोह का सरगना बताया। इस मामले में कितने अधिकारी और कर्मचारी शामिल है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। ब्यूरो