फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   raid team take semple 11 foods

छापेमारी, टीम ने 11 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
raid team take semple 11 foods
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में जगह जगह छापेमारी कर 11 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और उन्हें सील कर जांच के लिए भेज दिया है। टीम की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बुधवार को टीम ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। टीम ने कुंदरकी के गांव मित्तूपुर में शाहनवाज के प्रतिष्ठान से मावा, कुंदरकी मेन बाजार में नफीस की दुकान से बर्फी, मुरादाबाद में करूला स्थित निसार अहम की दुकान से पनीर, पीसी हुई मिर्च, करूला पीर बाजार में नाजिम की दुकान से दूध, हरथला में ओमप्रकाश के प्रोविजन स्टोर से मकाई सेव, संजय कुमार के साक्षी प्रोविजन स्टोर से सरसों का तेल रिफाइंड आयल, स्वादिस्ट नमकीन, रेलवे स्टेशन कांठ रोड से सचिन विश्नोई के प्रतिष्ठान से वेजीटेबल, स्प्रेड फैट, बिलारी के गांव मनकुआं में प्रमोद कुमार की दुकान से ड्राई फ्रूट के लड्डे का नमूना लेकर जांच को भेजा। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। कुछ दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम में एफएसओ श्रीप्रकाश, शहाबुद्दीन, सहरिश सादात, ज्योत्सना त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed