फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Raid on plastic surgery center on patient's complaint, dispensary sealed

Moradabad News: मरीज की शिकायत पर प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में छापा दवाखाना सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Raid on plastic surgery center on patient's complaint, dispensary sealed
मुरादाबाद। मरीज की शिकायत पर ड्रग निरीक्षकों की टीम ने गांधीनगर स्थित देवीशा प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में बुधवार की रात छापा मार दिया। जांच के दौरान डॉक्टर लाइसेंस और दवाओं के खरीद बिक्री के कागजात नहीं दिखा सके। ड्रग निरीक्षकों की टीम ने प्लास्टिक सेंटर का दवाखाना सील कर दो इंजेक्शन और एक क्रीम का सैंपल लिया।
विज्ञापन


जिले के एक उच्चाधिकारी को मरीज ने देवीशा प्लास्टिक सर्जरी सेंटर के बारे में शिकायत की। बताया कि सेंटर के डॉक्टर पीएम त्यागी ने उसे एक दवा लिखी थी लेकिन दवा बाजार में नहीं मिली। दवाएं सिर्फ प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में मौजूद थीं। दवाएं देने के बाद डॉक्टर मरीज को रसीद नहीं दी। इस मामले में सहायक आयुक्त औषधि के निर्देश पर टीम में शामिल ड्रग निरीक्षक मुकेश जैन और उर्मिला वर्मा ने रात में प्लास्टिक सेंटर में छापा मार दिया।
विज्ञापन

सेंटर के दवाखाने में 15 प्रकार की दवाएं मौजूद थी। इस मामले में ड्रग निरीक्षक मुकेश जैन ने डॉक्टर से लाइसेंस और दवाओं के खरीद बिक्री के कागजात मांगे। ड्रग निरीक्षक का कहना था कि डॉक्टर कोई कागजात दिखा नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कारण उनके दवाखाना को सील किया गया है। दवाओं में दो इंजेक्शन और एक क्रीम का सेंपल लिया गया है। अभी इस मामले में देर रात तक जांच कार्य जारी रहा। सपा के प्रदेश सचिव फिरासत हुसैन गामा ने पुष्टि किया कि दवा खरीदने के बाद उसने ही शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed