फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Raid in Sub Registrar Office, three outsiders found in the record room

Moradabad News: सब रजिस्ट्रार कार्यालय में छापा, रिकाॅर्ड रूम में तीन बाहरी लोग मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Raid in Sub Registrar Office, three outsiders found in the record room
मुरादाबाद। शासन के निर्देश पर अपर आयुक्त ने शुक्रवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में छापा मारा तो दो लोग भाग निकले। इस दौरान रिकाॅर्ड रूम में तीन बाहरी लोग खड़े मिले। इस मामले में मंडलायुक्त ने सब रजिस्ट्रार को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर शुक्रवार की दोपहर अपर आयुक्त ब्रजेश कुमार सिंह ने टीम के साथ रजिस्ट्रार कार्यालय में छापा मार दिया। टीम को देखकर कार्यालय में मौजूद दो लोग भाग निकले। इस दौरान बाहरी तीन लोग रिकाॅर्ड रूम में पाए गए जो अपने कागजातों की छानबीन कराने के लिए आए थे।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने बताया कि किसी बाहरी व्यक्ति को रिकाॅर्ड रूम के अंदर प्रवेश देना नियम विरुद्ध है। इस मामले में मंडलायुक्त ने सब रजिस्ट्रार को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। मुआयना कराने की जगह कर्मचारी भाग निकले। ऐसे हालात से आशंका बढ़ गई है कि विभाग में कुछ तो गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय की जांच की जाएगी ओर लापरवाही मिलने पर शासन को पत्र भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article