फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rahul became UP Mr., Kuldeep best poser in the championship of UP Body Building Association

Moradabad News: यूपी बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की चैंपियनशिप में राहुल बने यूपी श्री, कुलदीप बेस्ट पोजर

Mon, 21 Aug 2023 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 21 Aug 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rahul became UP Mr., Kuldeep best poser in the championship of UP Body Building Association
अमरोहा। यूपी बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित चैंपियनशिप में मेरठ के राहुल कुमार ने यूपी श्री 2023 का खिताब जीता। जबकि सहारनपुर के विरम सिंह विष्ट बेस्ट मसल्समैन, बरेली के तस्लीम अंसारी मैन फिजिक्स, नोएडा के कुलदीप सिंह बेस्ट पोजर व रामपुर के गुलबेज खान ने मोस्ट इंप्रूव्ड बॉडी बिल्डर चुने गए।
विज्ञापन

शनिवार रात बिजनौर रोड स्थित एकेके इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित चैंपियनशिप में 22 जिलों के बॉडी बिल्डर हिस्सा लेने पहुंचे। मुजफ्फरनगर से आईं एथलीट किंजा खान व नौगावां सादात से आए सबसे छोटे कद के बॉडी बिल्डर ने अपनी मांसपेशियों का प्रदर्शन कर दर्शकों की प्रशंसा हासिल की। इसके बाद अलग-अलग वेट ग्रुप में म्यूजिक के साथ बॉडी बिल्डर्स की पोजिंग का सिलसिला शुरू हुआ। ओवरऑल चैंपियनशिप में मेरठ के राहुल कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन से यूपी श्री 2023 का खिताब अपने नाम किया। सहारनपुर के विरम सिंह विष्ट बेस्ट मसल्समैन, बरेली के तस्लीम अंसारी मैन फिजिक्स, नोएडा के कुलदीप सिंह बेस्ट पोजर व रामपुर के गुलबेज खान ने मोस्ट इंप्रूव्ड बॉडी बिल्डर चुने गए। अल्ताफ अहमद, मनीष कुमार, दीपक कुमार, मोहम्मद शाहनवाज, अलीम उद्दीन, डाॅ.मोहम्मद नोमान ने चैंपियनशिप में जज की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का संचालन एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. नजमुन्नबी व जरनल सेकेटरी अल्ताफ अहमद ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed