फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rahul and Priyanka Gandhi Bharat Jodo Nyaya Yatra in Moradabad

पश्चिमी यूपी में न्याय यात्रा: राहुल और प्रियंका गांधी मंडल की सियासत को देंगे धार, उठा सकते हैं ये मुद्दे

Sat, 24 Feb 2024 08:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Feb 2024 08:07 AM IST
सार

राहुल और प्रियंका गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज मुरादाबाद से आगाज करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्याय यात्रा की शुरुआत मुरादाबाद से होगी। इसमें किसान, महंगाई और बेरोजगारी मुद्दे बनेंगे। 

विज्ञापन
Rahul and Priyanka Gandhi Bharat Jodo Nyaya Yatra in Moradabad
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ शनिवार से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज करेंगे। दोनों भाई-बहन चुनाव की तैयारी के लिए किसानों के आंदोलन, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को उठाकर भाजपा को घेरने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्याय यात्रा की शुरुआत के लिए मुरादाबाद को ही केंद्र बनाया है। प्रधानमंत्री ने भी सहारनपुर के बाद संभल जिले में कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास करने के साथ लोकसभा चुनाव का बिगूल फूंका है। इसके बाद राहुल गांधी ने भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरुआत करने के लिए मुरादाबाद का चयन किया है।
विज्ञापन


राहुल गांधी न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा शनिवार की सुबह 9:35 बजे मूंढापांडे एयरपोर्ट पर उतरेंगे। सुबह दस बजे जामा मस्जिद चौराहे पर आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी भी दिल्ली से कार द्वारा न्याय यात्रा में शामिल होंगी। दोनों भाई-बहन कोहिनूर तिराहे पर जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी नेताओं का कहना है कि आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से काफी त्रस्त हैं। किसान एमएसपी के लिए आंदोलनरत हैं। पुलिस भर्ती में पेपर लीक होने से छात्र बेहाल हो गए हैं। आम जनता को कोई दूसरा रास्ता सुझाई नहीं दे रहा है। राहुल गांधी इन तमाम मुद्दों को उठाकर भाजपा को आईना दिखाएंगे। 

किसानों की दुर्दशा और आंदोलन के प्रति सरकार को चेताएंगे। यात्रा की तैयारी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता एक सप्ताह से तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद सड़क मार्ग द्वारा अमरोहा जाएंगे। अमरोहा पॉलीटेक्निक मैदान में डेढ़ बजे सभा को संबोधित करेंगे। 

 

करीब तीन बजे संभल जिले के चंदौसी में भी सभा को संबोधित करेंगे। काग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल का कहना है कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा के साथ लोकसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा।

डबल फाटक पुल से जाने की नहीं मिली इजाजत, हनुमान मूर्ति पुल से जाएगी यात्रा
राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जिला प्रशासन ने डबल फाटक पुल से गुजरने की इजाजत नहीं दी है। सलाह दी है कि वे न्याय यात्रा हनुमान मूर्ति पुल से लेकर जा सकते हैं। रेलवे के अभियंता ने रिपोर्ट दी है कि डबल फाटक पुल काफिला के चलने योग्य नहीं है।
 

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने एडीएम सिटी को पत्र देकर बताया था कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ पार्टी के लोग 24 फरवरी को न्याय यात्रा निकालेंगे। यात्रा जामा मस्जिद चौराहा, हाफिज बन्ने की पुलिया, इंदिरा चौक, गलशहीद चौराहा, भूड़े का चौराहा, ईदगाह गेट, संभल चौराहा (डबल फाटक) चौकी दस सराय, करूला होते हुए कोहिनूर तिराहा तक जाएगी। 

प्रशासन ने रेलवे के अधिकारियों से इस बिंदु पर रिपोर्ट मांगी कि डबल फाटक पुल पर काफिला या जुलूस निकाला जा सकता है या नहीं। इस मामले में रेलवे के सीनियर इंजीनियर ने रिपोर्ट दी कि डबल फाटक पुल पर काफिला गुजरना खतरनाक होगा। इसी आधार पर प्रशासन ने न्याय यात्रा को पुल से गुजरने की इजाजत नहीं दी है। 

इधर, कांग्रेस के नेता न्याय यात्रा को डबल फाटक पुल से निकालने के लिए अड़े हुए हैं। एडीएम सिटी ज्योति सिंह का कहना है कि पुल पर न्याय यात्रा अपनी जिम्मेदारी पर जा सकते हैं। इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा। न्याय यात्रा में काफी भीड़ होगी। इस कारण प्रशासन ने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष को सुरक्षित रास्ता हनुमान मूर्ति पुल से जाने की इजाजत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed