फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Raees in boys' 100 meters race, Mansi won in girls' category

बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रईस, बालिका वर्ग में मानसी ने बाजी मारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Raees in boys' 100 meters race, Mansi won in girls' category
मुरादाबाद। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन सदर विकास खंड क्षेत्र के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में मुरादाबाद विकास खंड के रईस आलम मलिक तथा बालिका वर्ग में छजलैट की मानसी चौधरी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

सोनकपुर स्थित नेता जी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में बुधवार शुरू हुई इस दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन कांठ विधायक राजेश कुमार सिंह ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर व गुब्बारे उड़ा कर किया। मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन की अध्यक्षता में आयोजित इस बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मुरादाबाद के सागर दूसरे व कुंदरकी ब्लाक के अजहरुद्दीन तीसरे स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में मुरादाबाद की शालू व छजलैट की छवि क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में छजलैट की मानसी चौधरी, मुरादाबाद की अंजू व नेहा सैनी, बालक वर्ग में छजलैट ब्लाक के कुनाल चौधरी, मुरादाबाद के कौशल कुमार तथा कुंदरकी के कमर अली क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अभिषेक पाल, अकरान व मौसिम, बालिका वर्ग में नीलम कुमारी, दिशा, भूमिका सिंह, बालक वर्ग की 1500 मीटर दौैड़ में रोहित (मुरादाबाद), आकाश (कुंदरकी) व आकाश (मुरादाबाद), बालिका वर्ग में मंजू, शिफा सरकार व भूमिका, 200 मीटर दौड़ (बालक) में रईस आलम, कुनाल चौधरी व सागर, बालिका वर्ग में शालू, मानसी व छवि, तीन हजार मीटर दौड़ बालक में मोहम्मद साहिल, आकाश व आकाश कुमार क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग की लंबी कूद में अभिषेक, पुनीत व सागर, बालिका वर्ग में सोनिया, कनक व काजल, भाला फेंक बालक वर्ग में गुलाम नवी, मनोज कुमार व कमर अली, बालिका वर्ग में मंजू, जिया व अंकिता कुमारी, बालक वर्ग की गोला फेंक स्पर्धा में मनोज कुमार, प्रिंस कुमार व बादल, बालिका वर्ग में अंकिता कुमारी, मंजू चौधरी व जिया, बालक वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में मनोज कुमार, गुलाम नवी तथा गौरव, बालिका वर्ग में आरती, रिंकी व अंकिता कुमारी क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। वालीबॉल प्रतियोगिता में ठाकुरद्वारा ब्लाक की टीम को प्रथम व मुरादाबाद की टीम दूसरे स्थान पर रही।

इससे पूर्व उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी से अनुशासन में रह कर खेल को खेल की भावना से खेलते हुए मंडल व प्रदेश स्तर तक अपने जिले व ब्लाक का नाम रोशन करने की अपील की। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को काफी सुविधाएं दे रही है। टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। इससे पहले की सरकारें खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में इतनी अधिक रुचि नहीं लेती थीं। सभी खेल प्रतियोगिताएं जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेश चौहान की देखरेख में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि शेष प्रतियोगिताएं व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम गुरुवार को होगा।
आज होंगी ये प्रतियोगिताएं
- बालक वर्ग कबड्डी: ठाकुरद्वारा ब्लाक और मुरादाबाद की टीम के बीच फाइनल मुकाबला
- बालिका वर्ग कबड्ड़ी: ब्लाक छजलैट और मुरादाबाद की टीम के बीच फाइनल मुकाबला
- बालक एवं बालिका वर्ग की कुश्ती और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed