फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Questions about Brahmins in the sub-inspector recruitment exam have sparked outrage.

Moradabad News: दरोगा भर्ती परीक्षा में ब्राह्मणों पर पूछे गए सवाल से जगह-जगह उबाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Questions about Brahmins in the sub-inspector recruitment exam have sparked outrage.
मुरादाबाद/अमरोहा। दरोगा भर्ती परीक्षा में एक प्रश्न के जवाबी विकल्पों में पंडित शब्द का इस्तेमाल बड़ा मुद्दा बन गया है। इसे ब्राह्मण समाज का अपमान बताते हुए रविवार को जगह-जगह प्रदर्शन हुए। ब्राह्मणों से जुड़े संगठनों ने बैठकें भी कीं। हर जगह इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी। जिम्मेदारों पर एफआईआर की मांग लेकर मुरादाबाद में ब्राह्मण समाज के लोग सिविल लाइंस थाने तक पहुंच गए और तहरीर दी।
विज्ञापन




मुरादाबाद में रविवार की दोपहर ब्राह्मण समाज के लोग सिविल लाइंस में जुटे। उन्होंने यूपी में दरोगा की चयन परीक्षा का प्रश्नपत्र तैयार करने वाली टीम पर कार्रवाई की मांग उठाते हुए नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि दरोगा परीक्षा में आपत्तिजनक प्रश्न और जवाब शामिल करके ब्राह्मण समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई है। इस तरह की बात प्रश्नपत्र में शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे समाज में रोष और असंतोष की स्थिति पैदा हो सकती है। मांग की कि भविष्य में किसी भी समाज या समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसी मांग पर आधारित तहरीर सिविल लाइंस पुलिस को दी गई।
विज्ञापन




इस दौरान रजत शर्मा, सूर्य शर्मा, विष्णु पंडित , रजत श्रोत्रिय, अनूप कौशल, करणवीर शर्मा, अभिषेक शर्मा, अभिषेक भारद्वाज, सुधीर शर्मा, नवीन शर्मा, अर्जुन शर्मा, विशाल शर्मा, सुमित शर्मा, मुदित उपाध्याय,अरविंद मिश्रा, प्रयांशु जोशी, विष्णु शर्मा, कोमल त्यागी, नवनीत शर्मा,सुमित शर्मा,सौरभ शर्मा,मोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, मुरादाबाद में ही ब्राह्मण समाज के धवल दीक्षित ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में इस तरह की हरकत बेहद निंदनीय है। ऐसा लगता है कि समाज में जातिगत तनाव पैदा करने की नीयत से ऐसा किया गया है। इस तरह की हरकतों पर अगर कठोरता से अंकुश नहीं लगा तो समाज को खंडित करने में जुटे विभाजनकारी तत्वों को बढ़ावा मिलेगा। सरकार को इस मामले में कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

दूसरी ओर, अमरोहा के मोहल्ला कोट में बैठक आयोजित कर ब्राह्मण समाज ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। बैठक को संबोधित करते हुए ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पवन कौशिक ने कहा कि दरोगा भर्ती परीक्षा के पेपर में इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी जाति, समुदाय या परंपरा के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किसी भी परीक्षा या सार्वजनिक मंच पर नहीं होना चाहिए।

महामंत्री मनु शर्मा एडवोकेट ने कहा कि कुछ स्वार्थी और कुटिल मानसिकता के लोग ब्राह्मण समाज को अपमानित करने के लिए इस तरह के तरीके अपनाते हैं। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांग उठाई कि प्रश्नपत्र तैयार करने वाले संबंधित लोगों की जांच कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि यदि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो ब्राह्मण समाज आंदोलन को मजबूर होगा। इस दौरान योगेंद्र शर्मा, विकास व्यास, राम प्रकाश शर्मा, विपुल शर्मा, प्रतुल शर्मा, वामदेव नौटियाल, शिवम शर्मा, सुभाष शर्मा, स्वीकृत शर्मा, राजन शर्मा आदि मौजूद रहे।

हसनपुर के गांव नंगलिया मुंशी में रविवार को राष्ट्रसेवी संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में होली चौक पर प्रदर्शन किया। संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल-जवाब में हुई यह हरकत स्वीकार नहीं की जाएगी। कहा कि पहले एक फिल्म का शीर्षक घूसखोर पंडित बनाकर भी समाज का अपमान किया गया था। लगता है कि टारगेट बनाकर ब्राह्मणों का अपमान किया जा रहा है। इन स्थितियों को सहन नहीं किया जाएगा। जिम्मेदारों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान रसोई गैस वितरण से जुड़ी समस्याएं दूर करने की मांग भी की गई। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री महिपाल सिंह, कैलाश सिंह एडवोकेट, जितेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, पीतम सिंह, सुखदेव शर्मा, अल्पेंद्र, मनोज, राकेश सिंह, जय प्रकाश, अमित, वेदपाल मौजूद रहे।
00
- दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल के संबंध में सिविल लाइंस थाने में एक शिकायतीपत्र दिया गया है। इसकी जांच की जा रही है। - कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी

00
नगर विधायक ने ब्राह्मण समाज के समर्थन में एक्स पर किया पोस्ट

मुरादाबाद। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए आपत्तिजनक प्रश्न को लेकर एक्स पर पोस्ट कर सीएम को टैग किया है। उन्होंने बताया कि पंडित शब्द के विकल्प में प्रयोग किए दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। यह शब्द का मामला नहीं है बल्कि एक विद्वत और सम्मानित समाज की गरिमा से जुड़ा विषय है। इस मामले में जांच कर चयन समिति की भूमिका की समीक्षा होनी चाहिए। यह समाज में अनावश्यक असंतुलन पैदा करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed