{"_id":"67e70d7ffd7443cb58084e12","slug":"qatar-style-burqas-arabic-kurtas-are-the-first-choice-moradabad-news-c-15-mbd1002-611156-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कतर-तुर्की स्टाइल बुर्के ,\nअरबी कुर्ते पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कतर-तुर्की स्टाइल बुर्के , अरबी कुर्ते पहली पसंद
विज्ञापन
मुरादाबाद। अपनी ढलान की ओर बढ़ रहे माह-ए-रमजान में ईद की तैयारी शुरू हो गई है। प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ने लगी है। खासकर गलशहीद इलाके में स्थित दुकानों में बुर्कों और नए डिजायनर कपड़ों की जबरदस्त मांग है। इस बार कुवैत, इंडोनेशिया, यमन, कतर, सऊदी अरब और दुबई स्टाइल वाले बुर्के और कुर्ते ट्रेंड में हैं।
शहर के मंडी चाैक, टाउनहाॅल, चाैमुखा पुल, करुला दससराय, कच्चाबाग के दुकानदारों ने इस बार ईद को देखते हुए खासतौर पर महिलाओं के लिए विदेशी स्टाइल वाले कपड़े मंगवाए हैं। इनमें तुर्की और दुबई स्टाइल के बुर्के ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं। दुकानदार शावेज खान ने बताया कि रमजान में बुर्कों की अच्छी बिक्री होती है। लेकिन इस बार महिलाएं विदेशी डिजायन को ज्यादा पसंद कर रही हैं। खासतौर पर दुबई, कतर और इंडोनेशिया से आए स्टाइलिश बुर्कों की डिमांड ज्यादा है।
बहनों के साथ खरीदारी करने आई हीना परवीन ने बताया कि हम हर साल ईद पर कुछ नया पहनना पसंद करते हैं। इस बार तुर्की और सऊदी स्टाइल के बुर्के ज्यादा ट्रेंड में हैं। इसलिए उसे पसंद किया। यह हल्के, आरामदायक होने के साथ खूबसूरत भी लगते हैं।