फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Python swallows wild animal in Amroha forest video goes viral

वीडियो: अजगर ने निगला जंगली जानवर, सांप के पेट को देख हर कोई रह गया अवाक...ग्रामीणों में बना हुआ है कौतूहल

Wed, 20 Sep 2023 09:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रहरा (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, रहरा (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 20 Sep 2023 09:34 PM IST
सार

वन कर्मियों ने ग्रामीणों की सहायता से अजगर को बैल गाड़ी में लादकर वन के अंदर छोड़ दिया। इसका वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
Python swallows wild animal in Amroha forest video goes viral
अजगर ने निगला जानवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहरा के जंगल में अजगर ने किसी जानवर को निगल लिया। अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसे लेकर ग्रामीणों में कौतूहल बना हुआ है। वहीं, गांव में अजगर आने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दे दी है।

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पौरारा के जंगल में खेत पर कुछ किसानों को जंगली जानवर के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर देखा तो दस फीट लंबे अजगर ने किसी जानवर को निगल लिया था। जानवर को निगलने के बाद अजगर का पेट काफी फूल गया। उससे चला भी नहीं जा रहा था। अजगर को देखने के लिए आसपास खेतों पर कम कर रहे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। बाद में मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने ग्रामीणों की सहायता से अजगर को बैल गाड़ी में लादकर वन के अंदर छोड़ दिया। इसका वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। डिप्टी वन रेंजर सुमित राठी ने बताया कि अजगर को वन में छोड़ दिया गया है। बताया कि कई बार जंगल से अजगर खेतों में पहुंच जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed