फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   PWD worker dies after bike collides with bull

Moradabad News: सांड़ से टकराकर गिरी बाइक, पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत

Tue, 13 Jan 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 13 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
PWD worker dies after bike collides with bull
बिलारी (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव भुलावई के पास रविवार देर रात चंदौसी से घर लौटते समय बाइक सवार गांव आरीखेड़ा निवासी पीडब्ल्यूडी कर्मचारी सुरेंद्रपाल सिंह की बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

बिलारी के गांव आरीखेड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह लोकनिर्माण विभाग मुरादाबाद में बेलदार के पद पर तैनात थे। उनके परिवार में मां सूरजमुखी, पत्नी रेनू के अलावा बेटी सृष्टि (14) और बेटा (12) हैं। रविवार की शाम सुरेंद्र सिंह चंदौसी निवासी साढू ओमपाल सिंह के घर गए थे। रात करीब आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव भुलावई के पास पहुंचे तो दो सांड़ अचानक लड़ते हुए सड़क पर आ गए और उनकी बाइक सांड़ से टकरा गई, जिससे सुरेंद्र सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के लिए बिलारी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना बनियाठेर पुलिस और परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से पत्नी, बच्चों के अलावा वृद्ध मां रो-रोकर बेहाल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed